देहरादून : SDRF उत्तराखंड पुलिस को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र
वाहिनी मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।
Dehradun News: आज रानीपोखरी क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकत्रियों द्वारा कमान्डेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा व वाहिनी में उपस्थित अन्य कार्मिकों को रक्षा सूत्र #राखी बांधते हुए पावन रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने के दौरान सभी का एक-दूसरे के प्रति प्रेम व उत्साह देखने योग्य रहा। बहनों द्वारा भाइयों की दाहिनी कलाई पर राखी बाँधते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बे जीवन की कामना की गई वहीं दूसरी तरफ भाइयों द्वारा अपनी बहनों की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
वाहिनी मुख्यालय प्रांगण में पधारी बहनों की ओर से सविता शाह, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा कहा गया कि SDRF सदैव विषम परिस्थितियों के बीच कार्य करती है ऐसे में हम बहनों की हार्दिक इच्छा थी कि SDRF में कार्यरत भाईयों के लंबे व सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए इनकी कलाई में रक्षासूत्र बांधे। ताकि ऐसे जोखिम भरे कार्यों को करते वक़्त ये रक्षा सूत्र इनकी सदैव सुरक्षा कर व हमारे वीर भाईयों को हौसला भी प्रदान करता रहे।
कमान्डेंट एसडीआरएफ द्वारा वाहिनी प्रांगण में आने के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि SDRF उत्तराखंड पुलिस का कार्य अत्यधिक जोखिम भरा है, हमारे जवान अपनी जान को जोखिम में डालकर कठिन परिस्थितियों में लोगों के जीवन की रक्षा करते है। ऐसे में आप लोगों द्वारा अपना अनमोल समय निकालकर प्रेमपूर्वक निस्वार्थ भाव से हमारे लंबे जीवन की कामना के लिए हमारी कलाई पर जो रक्षा सूत्र बांधा है उसके लिए हम अत्यंत हर्षित एवं गर्वान्वित महसूस कर रहे है। SDRF की ओर से कमांडेंट ने सभी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया और अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को भी बहनों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय से राजीव रावत, शिविरपाल, प्रमोद रावत, निरीक्षक, ललिता नेगी, विजय प्रसाद रयाल, उपनिरीक्षक, जयपाल राणा व स्थानीय क्षेत्र से कविता शाह (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा) श्रीमती गीतांजलि रावत (जिला महामंत्री), रीना चौहान( जिला सदस्य) सुचिता रावत (मंडल अध्यक्ष), बबिता तिवारी (ग्राम प्रधान), पूजा पुंडीर, संध्या पुरोहित, विजयलक्ष्मी पुंडीर, अनिता देवी, रश्मि, गायत्री नेगी, महेश्वरी नेगी, कृष्णा नेगी, रेखा रावत, सरोज, उषा रावत, कांता नेगी, सीमा बहुगुणा, सोनू, सरिता सोलंकी, सीमा, देवेश्वरी इत्यादि महिलाये उपस्थित रही।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश