Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान को नई रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान को नई रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स

रिस्पना नदी के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन ने मिशन मोड में कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने सभी विभागों को 7 दिन के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने, ड्रोन सर्वे कराने और जनसहभागिता के साथ पुनर्जीवन अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा बैठक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

7 दिन में ड्रोन सर्वे, नालों व गार्बेज प्वाइंट्स की विस्तृत कार्ययोजना मांगी; घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण और जनभागीदारी के साथ मिशन मोड में होगा नदी संरक्षण अभियान।

देहरादून, 27 जून 2026: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशन है।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देशित किया कि रिस्पना नदी के लगभग 15 किलोमीटर क्षेत्र में गिरने वाले सभी नालों एवं गार्बेज प्वाइंट्स का चिन्हीकरण किया जाए। साथ ही संपूर्ण क्षेत्र का ड्रोन सर्वे एवं स्ट्रेचवार सर्वे कराकर प्रत्येक स्थान पर कूड़े की मात्रा, सफाई व्यवस्था तथा आवश्यक कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर 07 दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए।
उन्होंने सिंचाई विभाग को नदी तटों पर घाट निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं नदी किनारे विकसित किए जाने वाले स्थलों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण के अंतर्गत नदी क्षेत्र में आने वाले पिलर्स एवं अन्य संरचनाओं का समुचित तकनीकी प्लान प्रस्तुत करने को कहा।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को रिस्पना नदी के पुनर्जीवन अभियान के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक प्रभावी टास्कफोर्स गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी में कूड़ा गिरने की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब आमजन के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने नगर पालिका मसूरी को निर्देश दिए कि मसूरी क्षेत्र में रिस्पना नदी के अंतर्गत आने वाले हिस्सों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखी जाए तथा किसी भी प्रकार का अपशिष्ट नदी में न जाने दिया जाए। वहीं वन विभाग को नदी के पुनरुद्धार एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत व्यापक वृक्षारोपण एवं हरित पट्टी विकसित करने की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के लिए शॉर्ट टर्म एवं लॉन्ग टर्म रणनीति के अनुरूप कार्य किए जाएं। शॉर्ट टर्म योजना के अंतर्गत नदी एवं उसके आसपास जमा कूड़े का तत्काल उठान, गार्बेज प्वाइंट्स का उन्मूलन, नदी में कूड़ा फेंकने पर रोक तथा जनजागरूकता अभियान को प्राथमिकता दी जाए। वहीं लॉन्ग टर्म योजना के तहत घाट निर्माण, नदी तटों का सौंदर्यीकरण, हरित विकास, आधारभूत संरचनाओं का विकास तथा नदी संरक्षण के लिए स्थायी एवं समग्र कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन देहरादून की पर्यावरणीय धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, नगर निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, नगर पालिका मसूरी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DehradunCleanRiverMission #DMAshishChauhan #DMDehradun #EnvironmentalConservation #RispanaRiverRestoration #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए डोईवाला स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप पर प्रस्तावित हिलान्स आउटलेट। Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला ‘हिलान्स आउटलेट’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
उत्तराखंड में मानसून से पहले मौसम का बदला मिजाज, बारिश और बादलों के बीच पहाड़ी क्षेत्र का दृश्य। Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
भगवानपुर में प्रेम निकाह की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत। Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में नितिन हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई। Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी-काठगोदाम में वीकेंड के दौरान लागू ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान। Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महानगर

Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए डोईवाला स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप पर प्रस्तावित हिलान्स आउटलेट। Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला ‘हिलान्स आउटलेट’
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला ‘हिलान्स आउटलेट’

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में रिस्पना नदी के पुनर्जीवन, संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा बैठक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान को नई रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान को नई रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स

  • उत्तराखंड में मानसून से पहले मौसम का बदला मिजाज, बारिश और बादलों के बीच पहाड़ी क्षेत्र का दृश्य। Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट

  • भगवानपुर में प्रेम निकाह की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत। Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत

  • रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,577)
  • उधमसिंह नगर (1,286)
  • क्राइम (3,415)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,767)
  • नैनीताल (6,337)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,042)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (884)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला ‘हिलान्स आउटलेट’ Dehradun News: पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा उत्तराखंड का स्वाद, डोईवाला में खुलेगा पहला ‘हिलान्स आउटलेट’ Dehradun News: रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान को नई रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स Dehradun News: रिस्पना नदी पुनर्जीवन अभियान को नई रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: भारी बारिश के साथ इस दिन होगी उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, 5 दिन IMD का येलो अलर्ट Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा