Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

धामी सरकार के पांच साल पूरे होने पर ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान देहरादून जिले की ₹219 करोड़ से अधिक की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया। देहरादून जनपद की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित एवं श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

देहरादून, 04 जुलाई 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद की ₹219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कहा कि यह अभियान लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक सफलता तभी है, जब शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक नागरिक तक सम्मान, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुँचे। राज्यपाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष से अधिक समय तक दायित्व निभाने की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक स्थिरता और विकास की निरंतरता का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड ने पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय लिए हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना, जिसने समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सशक्त नकल विरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी प्रावधान तथा प्रभावी भू-कानून जैसे निर्णय जनहित और सुशासन के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि राज्य की विकास यात्रा में महिलाओं, युवाओं, किसानों और सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण तथा ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्यपाल ने कहा कि केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम के पुनर्विकास कार्य, पर्यटन और होमस्टे योजना के विस्तार, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं ने उत्तराखण्ड को विकास और निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे नवाचार आधारित क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया ‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा’ का संदेश राज्य की क्षमता और संभावनाओं पर उनके विश्वास का परिचायक है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से इस संकल्प को साकार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ था और यह यात्रा जनसेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता का विश्वास, स्नेह एवं आशीर्वाद ही अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए यह अवसर उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष 2035 तक उत्तराखण्ड को विकसित एवं श्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, कृषि, पर्यटन, उद्योग, निवेश, स्वरोजगार एवं सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। नई स्टार्टअप नीति, एक जनपद-दो उत्पाद, होमस्टे योजना, सौर स्वरोजगार योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश की 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। चारधाम यात्रा, शीतकालीन यात्रा, राष्ट्रीय खेलों एवं जी-20 बैठकों के सफल आयोजन से राज्य को नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। राज्य की जीएसडीपी में वृद्धि, प्रतिव्यक्ति आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट, नए उद्योगों की स्थापना तथा स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या उत्तराखण्ड की प्रगति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से रिवर्स पलायन को भी गति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय लिए हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी भावना के साथ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि जनभागीदारी, सेवा और विकास के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को वर्ष 2035 तक विकसित एवं श्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सहयोग से उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, डॉ धन सिंह रावत, खजान दास, भरत चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृज भूषण गैरोला, सुरेश गड़िया, सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, विनोद चमोली, सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DhamiGovernment #JanJanKiSarkar #PushkarSinghDhami #Rishikesh #SevaPakhwada #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में चर्चा करते हुए Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
उत्तराखंड में खेल महाकुंभ के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
मंगलौर नहर पुल के पास महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
मायापुर-पीपलकोटी निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू अभियान के दौरान राहत एवं बचाव टीमों की कार्रवाई Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में चर्चा करते हुए Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश

  • उत्तराखंड में खेल महाकुंभ के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप

  • मंगलौर नहर पुल के पास महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका

  • मायापुर-पीपलकोटी निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू अभियान के दौरान राहत एवं बचाव टीमों की कार्रवाई Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,171)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,473)
  • खेल (360)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (706)
  • देहरादून (11,082)
  • नैनीताल (6,466)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (312)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,148)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश