Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: गंगा की पवित्रता से समझौता नहीं, डीएम ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: गंगा की पवित्रता से समझौता नहीं, डीएम ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi January 28, 2026
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन का सख्त एक्शन, दूषित जल पर पूरी तरह रोक, शोधन के बाद ही होगा प्रवाह

07 विभागों के वरिष्ठतम प्रतिष्ठान हो या आवासीय भवन, गंदा पानी गंगा में बहाया तो नहीं बख्शे जाएंगे,

गली-मोहल्लों में जाकर डीएम ने लिया जायजा, नाले-नालियों को तीन दिवस के भीतर सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश

नाले में दूषित जल प्रवाह करते 25 घरों के पाइप-ड्रेन्स नगर आयुक्त व जल संस्थान को आज ही सीज करने के निर्देशः

चन्द्रेश्वर नाले की सफाई व शोधन को लेकर डीएम की सख्ती, विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना की तलब,

गंगा संरक्षण को लेकर सभी विभाग एक मंच पर, जल्द बनेगी कार्ययोजना, रिपोर्ट होगी सार्वजनिक।

Dehradun News- ऋषिकेश स्थित चन्द्रेश्वर नाले से बिना उपचारित गंदे पानी एवं ठोस कचरे के गंगा नदी में प्रवाहित होने संबंधी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को नाले के समुचित उपचार हेतु विस्तृत रिपोर्ट एवं कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग तथा महाप्रबंधक, निर्माण वृत्त (गंगा), उत्तराखंड पेयजल निगम ने नाले का संपूर्ण नक्शा एवं प्रस्तावित एक्शन प्लान से अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन का यह सुनिश्चित प्रयास रहेगा कि किसी भी स्थिति में दूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा में मिलने वाले सभी नालों का जल स्वच्छ एवं उपचारित होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि 07 विभागों के वरिष्ठतम प्रतिष्ठान हो या आवासीय भवन, गंदा पानी गंगा में बहाया तो नहीं कोई भी नही बख्सा जाएगा। इस दौरान डीएम ने नाले में वेस्ट वाटर प्रवाह करते 25 घरों के पाइप-ड्रेन्स को आज ही सीज करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील

जिलाधिकारी ने इस समस्या को अत्यंत गंभीर मानते हुए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता वृद्धि हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए तथा बिना उपचारित गंदे पानी की रोकथाम के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने हेतु एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रेषित की जाएगी, जिससे प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए गंगा को स्वच्छ रखा जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में सीवरेज नेटवर्क अधिकांश क्षेत्रों को आच्छादित करता है, किंतु जहां सीवरेज कार्य प्रगति पर है अथवा प्रतिष्ठानों एवं आवासीय भवनों के कनेक्शन अभी सीवर लाइन से नहीं जुड़े हैं, वहां दूषित जल के उपचार हेतु प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंटरसेप्शन एवं ड्रेनेज प्लान के अंतर्गत एसटीपी विस्तार की योजना तैयार की जा रही है तथा जिन प्रतिष्ठानों अथवा आवासीय भवनों द्वारा बिना उपचारित जल सीधे प्रवाहित किया जा रहा है, उनके विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र के वार्ड-3 में गली मुहल्ले में पैदल चलकर आवासीय भवनों एवं प्रतिष्ठानों के सीवरेज और गलियों में बह रहे नालियों निरीक्षण करते हुए नालियों को सीवरेज से कनेक्ट कराने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

जिलाधिकारी ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी, सीवरेज अनुरक्षण इकाई, पेयजल निगम, जल संस्थान एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आपसी समन्वय से इस विषय पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत इसे आम जनता के साथ भी साझा किया जाएगा।
सीवरेज अनुरक्षण इकाई के अधिकारियों ने अवगत कराया कि ऋषिकेश में 7.50 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आई एंड डी एवं एसटीपी, ढालवाला-मुनिकीरेती योजना के तहत निर्मित किया गया है। सीमित भूमि उपलब्धता के कारण यह एसटीपी बहुमंजिला स्वरूप में निर्मित किया गया है, जो देश का अपनी तरह का प्रथम एसटीपी है। यह एसटीपी अक्टूबर 2020 से अनुरक्षणाधीन है।

यह 7.50 एमएलडी एसटीपी तीन नालों के शोधन हेतु निर्मित है, जिनमें श्मशान घाट नाला एवं चन्द्रेश्वर नगर नाला प्रमुख हैं, जबकि ढालवाला नाले में सीवेज के साथ-साथ प्राकृतिक स्रोतों का जल भी अधिक मात्रा में आता है। वर्षा ऋतु के दौरान ढालवाला नाले में प्रवाह एसटीपी की क्षमता से अधिक हो जाता है। ऐसी स्थिति में श्मशान घाट एवं चंद्रेश्वर नगर नाले का संपूर्ण सीवेज एसटीपी में उपचारित किया जाता है, जबकि ढालवाला नाले के प्रवाह को क्षमता की सीमा तक ही एसटीपी में लिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: भारी बारिश के बीच DM डॉ. आशीष चौहान का ग्राउंड एक्शन, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

मानसून काल एवं उसके पश्चात लगभग चार माह तक ढालवाला नाले में भूमिगत जल की मात्रा अधिक रहने के कारण जल की गुणवत्ता परीक्षण में प्रदूषण की मात्रा अत्यंत न्यून पाई जाती है। ढालवाला नाले के दोनों ओर ड्रोन सर्वे एवं परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। प्रारंभिक रूप से 502 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 38 परिवारों का सीवर सीधे नाले में तथा 84 परिवारों का ग्रे-वाटर नाले में प्रवाहित हो रहा है। सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है तथा सभी आंकड़ों का सत्यापन किया जा रहा है। सीधे प्रवाहित हो रहे जल के नमूनों की जांच एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला से कराई जा रही है।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ऋषिेकेश योगेश मेहरा, नगर आयुक्त राम कुमार बिनवाल, सीओ पुलिस पूर्णिमा गर्ग सहित अनुरक्षण इकाई, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
देहरादून सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील

  • जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी। (फाइल फोटो) गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी

  • नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

  • uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (457)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,943)
  • उधमसिंह नगर (1,307)
  • क्राइम (3,454)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,963)
  • नैनीताल (6,416)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (969)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,112)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (625)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी