Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का सीएम धामी ने किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

देहरादून – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi January 1, 2024
ख़बर शेयर करें -

निर्धारित समय से पहले उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार हुआ आवासीय छात्रावास भवन।

छात्रावास के बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये गणवेश और कंबल।

छात्रावासों के निकटवर्ती 11 विद्यालयों का इंटर स्तर पर उच्चीकरण किये जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नव वर्ष के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ के भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का शिलान्यास पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ही किया था। 04 करोड़ 09 लाख 40 हजार रूपये की लागत से बना यह भवन एक साल से कम समय में बनकर तैयार हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस छात्रावास के बच्चों को गणवेश पहनाये और कंबल भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने आवासीय छात्रावास का अवलोकन भी किया और बच्चों को छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिये गये थे कि छात्रावासों में बच्चों को बेहतर गुणवत्ता के संसाधन उपलब्ध कराये जाएं। छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष प्रकट किया। इस छात्रावास में 100 बच्चों के लिए आवासीय व्यवस्थाएं की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कमजोर, अपवंचित एवं साधन विहीन वर्ग की बेटियों की शिक्षा के लिए बनाये गये कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खोले गये छात्रावासों एवं नेताजी सुभाषचन्द्र बोस छात्रावास के निकटवर्ती 11 विद्यालयों का इंटर स्तर पर उच्चीकरण भी किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि नये वर्ष की शुरूआत में बच्चों के बीच आकर उन्हें सुखद अनुभव हुआ है। पिछले वर्ष 02 जनवरी 2023 को इसी विद्यालय के परिसर से मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज कौलागढ़ के मुख्य भवन एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास कौलागढ़ का भी शिलान्यास किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस छात्रावास भवन का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर है। उनके जीवन से हमें ऊर्जा, परिश्रम और संकल्प से ही महान कार्य करने की सीख मिलती है। राज्य में कमजोर, पिछड़े, अनाथ एवं संसाधन विहीन बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस प्रकार के 13 छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 1000 बच्चों के लिए निःशुल्क व्यवस्थाएँ की गयी है। बालिकाओं के लिए 40 कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका छात्रावास अलग से संचालित किये जा रहे हैं, जिसमें सभी सुविधाएँ निःशुल्क दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका छात्रावासों में रह रही बालिकाओं द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिये बालिकाओं के शिक्षकों, छात्रावास की वार्डन एवं इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की है। साधनविहीन एवं कमजोर पृष्ठभूमि की इन बालिकाओं के द्वारा श्रेष्ठ प्रदर्शन करना इस बात का द्योतक है कि हमारी बालिकाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल इन्हें समुचित अवसर तथा सही मार्गदर्शन देने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमें उच्च विचार, उच्च आचार, उच्च संस्कार और उच्च व्यवहार के साथ ही समाज की समस्याओं का उचित समाधान भी उपलब्ध कराती है। बेटियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कराना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो नारा दिया है उस नारे को हमें सार्थक करना है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हमारे इन बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। शिक्षा से ही कोई समाज समृद्धशाली और शक्तिशाली बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते उनकी कोशिश है कि राज्य के हर बच्चे को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करा सकें। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें जो मन से अच्छा लगे वो कैरियर चुनें, क्योंकि बिना रुचि के आप कोई सफल काम नहीं कर सकते। अपनी रुचि के अनुसार हम आगे बढ़ते हैं तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से जहां एक ओर स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे, वहीं इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर भी प्राप्त होंगे। उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है जिसने स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर शिक्षा महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास का सीएम धामी ने किया लोकार्पण मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और खराब मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फाइल फोटो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
क्रूज शिप और विदेश नौकरी से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य, ठगी के मामले को दर्शाता हुआ। Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi June 5, 2026
उत्तराखंड में बादलों के बीच बारिश का दृश्य और बदला हुआ मौसम। उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
अल्मोड़ा में सड़क हादसे के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते स्थानीय लोग और पुलिस। अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
आर्मी जवानों को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक। चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: आगामी मानसून के दृष्टिगत आर्मी जवानों को दिया गया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में घने बादल, बारिश और खराब मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फाइल फोटो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

  • क्रूज शिप और विदेश नौकरी से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य, ठगी के मामले को दर्शाता हुआ। Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज

  • उत्तराखंड में बादलों के बीच बारिश का दृश्य और बदला हुआ मौसम। उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

  • अल्मोड़ा में सड़क हादसे के बाद खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते स्थानीय लोग और पुलिस। अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (605)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,322)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,381)
  • खेल (353)
  • चंपावत (947)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (289)
  • दुर्घटना (611)
  • देहरादून (10,639)
  • नैनीताल (6,278)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,014)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल एक दिवसीय दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज Dehradun Crime: होटल मैनेजमेंट छात्रों से विदेश में नौकरी के नाम पर 52 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें उत्तराखंड में 48 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल अल्मोड़ा: कांग्रेस रैली से लौट रही कार खाई में गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, दो घायल