देहरादून- मुख्यमंत्री ने दिया गढ़वाली फिल्म ‘प्रधानी’ का मुहूर्त शॉट , फिल्म का पोस्टर भी किया लॉन्च
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘‘प्रधानी‘‘ का मुहूर्त शॉट दिया एवं फिल्म के पोस्टर को लॉच किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक अशोक चौहान एवं अन्य कलाकारों को शुभकामनाएं दी।
फिल्म के लेखक-निर्माता-निर्देशक अशोक चौहान ने कहा कि इस फिल्म का फिल्मांकन पौड़ी के किमसार क्षेत्र, टिहरी व देहरादून के अनेक स्थानों पर किया जायेगा। फिल्म में मुख्य कलाकार घनानन्द गगोडिया, सतेश्वरी भट्ट, पन्नू गुसाई, रमेश रावत, प्रशान्त, मिनी उनियाल, शिवानी भण्डारी, गौरव गैरोला, चन्द्रवीर गायत्री आदि हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


