Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी की बड़ी घोषणा ,राज्य में बनाए जाएंगे 8 नए महाविद्यालय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी की बड़ी घोषणा ,राज्य में बनाए जाएंगे 8 नए महाविद्यालय

Mohan Chandra Joshi September 4, 2021
ख़बर शेयर करें -

7 महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में किया जाएगा उच्चीकरण

मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि राज्य में 08 नये महाविद्यालयों की स्थापना की जायेगी। जिन नये महाविद्यालयों की स्थापना की जायेगी उनमें देहरादून शहर, हरिद्वार शहर(भूपतवाला), हल्द्वानी शहर में, गदरपुर ऊधमसिंह नगर, दन्या अल्मोड़ा, कल्जीखाल पौड़ी, खिर्सु पौड़ी, देवाल चमोली, शामिल हैं। राज्य के 07 महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में उच्चीकरण किया जायेगा। इनमें राजकीय महाविद्यालय, मुनस्यारी(पिथौरागढ़), राजकीय महाविद्यालय, गैरसैंण(चमोली), राजकीय महाविद्यालय, कपकोट(बागेश्वर), राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय महाविद्यालय, हल्दूचौड़ (नैनीताल), राजकीय महाविद्यालय, लक्सर(हरिद्वार), राजकीय महाविद्यालय, थलीसैंण(पौड़ी) शामिल हैं।

राजकीय महाविद्यालयों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त शैक्षणिक पद सृजित होंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि पूर्व से संचालित राजकीय महाविद्यालयों में वहां की आवश्यकतानुसार स्नातक स्तर पर 50 एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 10 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों का सृजन किया जायेगा। राज्य के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में कम से कम एक वीडियो कांफ्रेसिंग एवं अन्य आवश्यक आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त लैक्चर हाल स्थापित किया जायेगा।

पाठ्यक्रमों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप करने के लिए उच्च स्तरीय समिति होगी गठित

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त ‘समाधान समारोह’: विशेष लोक अदालत से होंगे लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण

नई शिक्षा नीति के क्रम में शासकीय विश्वविद्यालयों में इण्टर-डिसिप्लिनरी कोर्स प्रारंभ करने एवं वर्तमान पाठ्यक्रमों में बदलाव हेतु राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सुविख्यात शिक्षाविद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय एवं गृह विज्ञान की कक्षाएं भी प्रारम्भ की जायेंगी।

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी विभिन्न घोषणाएं की जिसमें मालदेवता खेरी ग्रामीण क्षेत्र में 33 के.वी. विद्युत घर का निर्माण तथा आई.टी पार्क के समीप डांडा लखोंड में 33 के.वी विद्युत केन्द्र का निर्माण किया जायेगा। मालदेवता के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक वाले खाले में आर.सी.सी. पाइप लाइन द्वारा जल निकासी का कार्य स्वीकृत किया जायेगा। विकासखण्ड रायपुर में सोंग नदी पर मालदेवता फार्म से मालदेवता बाजार तक बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत नगर निगम क्षेत्र में नदी/नाले/खाले में आपदा से क्षतिग्रस्त पुस्तों का निर्माण किया जायेगा, बाल्टी नदी में दिनांक 24 एवं 25 अगस्त को आयी आपदा से नदी व सडक की बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त सहस्त्रधारा-खैरी- मालदेवता मार्ग का मरम्मत कार्य किया जायेगा। वार्ड संख्या 58 डिफेंस कॉलोनी के मुख्य करिय्पा मार्ग का चौड़ीकरण, नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। रायपुर-तुनवाला-मियावाला मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मुख्य व आंतरिक मार्गों का निर्माण किया जायेगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) के विस्तारीकरण के लिए भूमि उपलब्ध करने एवं ग्राम सभा खेरी मानसिंह, मालदेवता, सौडा द्वारा एवं केशर वाला में जंगली हाथियों से फसलों के बचाव हेतु सोलर फेंसिंग का कार्य एवं आबादी क्षेत्रों के समीप आरक्षित वन भूमियों में कूड़े-करकट से बचाव हेतु जाल लगवाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 02 माह पूर्व राज्य के मुख्य सेवक रूप में कार्य करने का मौका मिला। शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जन समस्याओं के त्वरित निदान के लिए प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी फिक्स की गई। जो कार्य विकासखण्ड एवं तहसील स्तर के हों उनका समाधान वहीं पर हो और जो कार्य जिला स्तर पर हो सकते हैं, उनका निदान जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा ही किया जायेगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जो कार्य जनपद स्तर पर पूर्ण हो सकते हैं, उन्हें शासन स्तर पर न भेजा जाय। उनका वहीं निदान किया जाय। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नो पेंडेंसी के आधार पर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक कार्यदिवस को प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जन समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। तहसील दिवसों का नियमित आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर सरकार का विशेष ध्यान है। विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। ये सभी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण कर ली जायेगी। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। सरकार का प्रयास है कि समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में एक लाख सात हजार छात्र-छात्राएं वर्तमान में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सभी महाविद्यालयों में 4जी वाईफाई की सुविधा दी गई है। एक-एक टेबलेट की व्यवस्था की जा रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। रोजगारपरक शिक्षा एवं शिक्षा के गुणात्मक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, दिलीप सिंह रावत, मुकेश कोली, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) के प्राचार्य प्रो.सतपाल सिंह सहानी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand देहरादून: सीएम धामी की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य में बनाए जाएंगे 8 नए महाविद्यालय

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए। उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
केदारनाथ धाम में घायल महिला श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करते SDRF और NDRF की टीम Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच देहरादून में बादलों की आवाजाही और पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए। उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

  • केदारनाथ धाम में घायल महिला श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट करते SDRF और NDRF की टीम Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट

  • CBSE 12th Result 2026 की लाइव अपडेट न्यूज, सीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी और छात्र इसे DigiLocker तथा cbseresults.nic.in वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
    • राष्ट्रीय
    • शिक्षा

    CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

  • उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

  • अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की फाइल फोटो (ITG लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
    • उत्तरप्रदेश
    • राजनीति

    लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (110)
  • उत्तराखंड (24,047)
  • उधमसिंह नगर (1,262)
  • क्राइम (3,345)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (584)
  • देहरादून (10,513)
  • नैनीताल (6,213)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (973)
  • यात्रा (381)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,102)
  • रुद्रप्रयाग (685)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (594)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर उत्तराखंड: धामी कैबिनेट बैठक में ऊर्जा बचत और स्वैच्छिक चकबंदी पर बड़ा फैसला, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट Kedarnath Yatra: केदारनाथ में बीमार-घायल श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बना प्रशासन, महिला यात्री को किया एयरलिफ्ट CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर