देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में फहराया तिरंगा
Dehradun News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए सदी का यह तीसरा दशक बहुत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में विकास के काम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और जनता को उनका लाभ मिल रहा है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा उत्तराखंड में पिछले दिनों हुए इन्वेस्टर समिट के दौरान लाखों करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। वह विकास के राह पर नई इबारत लिखने का काम करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


