देहरादून: 15 दिसंबर को ऋषिकेश में जिलाधिकारी सुनेंगे जनता की बात
जनहित के मुद्दो पर डीएम की सीधी सुनवाई, शिकायतों का तुरंत निपटारा
समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय, लोगों से पहुंचने की अपील
Dehradun News- जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 15 दिसंबर को तहसील परिसर ऋषिकेश में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएँ, शिकायतें और आवेदन सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी स्वयं मौके पर जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुँच कर अपनी समस्याएँ रखने की अपील की है, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने विभागों से संबंधित शिकायतों, आवेदन पत्रों तथा लंबित मामलों की जानकारी सहित पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए है, ताकि मौके पर ही जन समस्याओं का समाधान कराया जा सके। जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लाल पानी, पशुलोक बैराज तथा आस्था पथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर