Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – धामी कैबिनेट ने दी ‘वन पंचायत संशोधन नियमावली’ को मंजूरी , पंचायतों को मिलेंगे यह अधिकार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – धामी कैबिनेट ने दी ‘वन पंचायत संशोधन नियमावली’ को मंजूरी , पंचायतों को मिलेंगे यह अधिकार

Mohan Chandra Joshi March 14, 2024
ख़बर शेयर करें -

वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए ब्रिटिश काल के अधिनियमों में किया गया संशोधन।

नौ सदस्यीय होगी वन पंचायत, पहली बार निकाय इकाईयों को जोड़ा गया वन पंचायत के वन प्रबंधन से।

वन पंचायतों में वन विभाग का सीधा दखल होगा खत्म, पंचायत को मिलेंगे वित्तीय प्रबंधन के अधिकार।

वन पंचायतों को अधिकार देकर सीधे बाजार से जोड़ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक पहल।

अधिकार देने के साथ ही वन पंचायत पदाधिकारियों के कर्तव्यों और जवाबदेही भी की गई निर्धारित।

देहरादून। उत्तराखण्ड में वन पंचायतों को मजबूत और स्वावलम्बी बनाने के लिए धामी कैबिनेट ने वन पंचायत संशोधन नियमावली को मंजूरी दी है। इसके लिए वन पंचायत के ब्रिटिश काल के अधनियमों में संशोधन किया गया है। नई नियमावली के तहत अब नौ सदस्यीय वन पंचायत का गठन किया जाएगा, जिसके पास जड़ी-बूटी उत्पादन, वृक्ष रोपण, जल संचय, वन अग्नि रोकथाम, इको टूरिज्म में भागीदारी के अधिकार होंगे, इससे वन पंचायतों की आय में अभूतपूर्व वृद्धि होने की संभावना है। सबसे अहम बात है कि पहली बार त्रिस्तरीय स्थानीय निकायों को भी वन पंचायत के वन प्रबंधन से जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

उत्तराखंड भारत का एक मात्र राज्य है जहां वन पंचायत व्यवस्था लागू है। यह एक ऐतिहासिक सामुदायिक वन प्रबंधन संस्था है जो वर्ष 1930 से संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि वन पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए। उनके दिशा निर्देश पर वन पंचायत प्रबंधन के 12 साल बाद बदलाव किए गए हैं।

मौजूदा समय में प्रदेश में कुल 11217 वन पंचायतें गठित हैं जिनके पास 4.52 लाख हैक्टेयर वन क्षेत्र है। वन पंचायत नियमावली में किए गए संशोधन के बाद अब प्रत्येक वन पंचायत 9 सदस्यीय होगी। इसमें एक सदस्य ग्राम प्रधान द्वारा और एक सदस्य जैवविविधता प्रबंधन समिति द्वारा नामित किया जायेगा। ऐसी वन पंचायतें जो नगर निकाय क्षेत्र में आती है वहां नगर निकाय प्रशासन द्वारा एक सदस्य को वन पंचायत में नामित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच है कि वन पंचायतें स्वतंत्र रूप से अपनी उपज का विपणन करें। इस दिशा में जो नियमावली बनाई गई है उसमें वन पंचायतों को अपने अपने क्षेत्रों में जड़ी-बूटी उत्पादन, वृक्ष रोपण, जल संचय, वन अग्नि रोकथाम, इको टूरिज्म में भागीदारी का अधिकार मिलेगा। इससे उन्हें होने वाली आय को वे वनों के रख रखाव में लगा सकेंगे। इतना ही नहीं नए नियमों के तहत अब वन पंचायतों को मजबूत करने के लिए उन्हें गैर प्रकाष्ठीय वन उपज जैसे फूल पत्ती जड़ी-बूटी, झूला घास आदि के रवन्ने अथवा अभिवहन पास जारी करने का अधिकार दिया गया है, इससे प्राप्त शुल्क को भी वन पंचायतों को अपने बैंक खाते में जमा करने का अधिकार होगा। वन पंचायतें अभी तक ग्राम सभा से लगे अपने जंगलों के रखरखाव, वृक्षारोपण, वनाग्नि से बचाव आदि का काम स्वयं सहायता समूह या सहकारिता की तरह करती आई हैं लेकिन इसका प्रबंधन डीएफओ के स्तर से किया जाता था। अब वन पंचायतों के वित्तीय अधिकार बढ़ा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड अव्वल, पर्वतीय व पूर्वोत्तर राज्यों में प्रथम

इसके अलावा, वन पंचायतों को वन अपराध करने वालों को से जुर्माना वसूलने जाने का अधिकार भी पहली बार धामी सरकार द्वारा दिया जा रहा है। वन पंचायतों को सीएसआर फंड अथवा अन्य स्रोतों से मिली धनराशि को उनके बैंक खाते में जमा करने का अधिकार दिए जाने की भी व्यवस्था नये नियमावली में की गई है, जिससे वन पंचायतों की आर्थिक स्तिथि को मजबूत किया जा सकेगा। नई नियमावली में न सिर्फ वन पंचायतों के अधिकार बढ़ाये गये हैं बल्कि वन पंचायत पदाधिकारियों की कर्तव्यों और जवाबदेही भी निर्धारित की गई है। वन पंचायतों के वनों में कूड़ा निस्तारण को भी प्राथमिकता में रखा गया है। नई नियमावली में ईको टूरिज्म को प्रोतसाहित करने के लिए भी कई प्राविधान किए गए हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dhami Cabinet Meeting Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देहरादून - धामी कैबिनेट ने दी ‘वन पंचायत संशोधन नियमावली’ को मंजूरी पंचायतों को मिलेंगे यह अधिकार मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, प्रतीकात्मक फोटो Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
देहरादून में 18 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित करने संबंधी जिलाधिकारी का आदेश। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल हल्द्वानी जेल का निरीक्षण करती हुईं। हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
हर्रावाला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Harrawala Railway Station: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Harrawala Railway Station: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन

Mohan Chandra Joshi July 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रानीखेत में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और रुद्रपुर में बनने वाले अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय परियोजना की जानकारी देते अधिकारी। Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय

  • हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, प्रतीकात्मक फोटो Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

  • देहरादून में 18 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित करने संबंधी जिलाधिकारी का आदेश। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

  • राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल हल्द्वानी जेल का निरीक्षण करती हुईं। हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,810)
  • उधमसिंह नगर (1,300)
  • क्राइम (3,439)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (674)
  • देहरादून (10,884)
  • नैनीताल (6,391)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,080)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (899)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय Uttarakhand News: रानीखेत में मल्टीलेवल पार्किंग को रफ्तार, रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार Haldwani Road Accident: तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी के बीच इस जिले में कल स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास हल्द्वानी जेल में आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदियां, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सराहे पुनर्वास प्रयास Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी