Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा ,दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा ,दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 5, 2021
ख़बर शेयर करें -

• त्यौहारों से पहले इस सम्बन्ध में की जाय प्रभावी व्यवस्था।
• उत्तराखण्ड अटल भारत आयुष्मान योजना को बनाया जाय और अधिक व्यवहारिक।
• योजना से अधिक से अधिक लोग हो लाभान्वित इस पर दिया जाय ध्यान।

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कोविड 19 के साथ डेंगू एवं मलेरिया बीमारी की रोकथाम के लिये प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताते हुए इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

सोमवार को सचिवालय मे इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं शासन के उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिये हैं। सभी जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद डेंगू एवं मलेरिया के लक्षण सामने आते हैं। इसके लिये साफ सफाई, दवा आदि के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री धामी को पूर्व विधायकों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाय। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अस्पतालों में प्लेटलेट्स की पर्याप्त उपलब्धता हो। नगर निकायों द्वारा समय-समय पर फॉगिंग की जाए। शहरी क्षेत्रों में डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता एवं जल निकासी पर विशेष ध्यान दिया जाय। तथा व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षाकाल के बाद डेंगू जैसी बिमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक प्रबन्धन पर ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। इस पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे, इस दिशा में सतर्क रहने की भी जरूरत उन्होंने बतायी।

कोविड-19 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का प्रभाव कम जरूर हुआ है लेकिन समाप्त नही हुआ है इसके लिए सभी स्तरों पर एहतियात एवं सावधानी बरती जानी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में भी व्यापक जनजागरूकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora Crime Update: मामूली रंजिश में घर में घुसकर युवक का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रभाव को नियन्त्रित करने के लिये इस सम्बध में जारी निर्देशों एवं सावधानियों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाय, लोग इसके प्रति लापरवाह न बने इस पर ध्यान दिया जाय।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि राज्य सरकार द्वारा जनहित को ध्यान मे रखते हुए 207 प्रकार की पैथालॉजिकल जांचे निशुल्क उपलब्ध कराये जाने, जच्चा बच्चा को अस्पताल से निःशुल्क घर छोड़ने के लिये संचालित खुशियों की सवारी जैसी योजनाओं का भी जनता को सरल तरीके से समझाने के लिये व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है, इसकों और अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिये स्वास्थ्य विभाग, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ ही निजि चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देहरादून में सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने किया 'लोक संवर्धन पर्व' का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने सभी पीएचसी एवं सीएचसी मे आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की व्यवस्था के साथ ही तीन नये मेडिकल कालेजों हरिद्वार, रूद्रपुर एवं पिथौरागढ़ में अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पीएम केयर फण्ड के तहत उपलब्ध कराये गये वेंटिलेटर आदि की भी जानकारी प्राप्त की तथा इनकी स्थापना के सम्बन्ध मे कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ0 पंकज कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना संक्रमण की रोकथाम, वैक्सीनेशन, डेंगू एवं मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव के लिये किये जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव अमित नेगी, अपर सचिव स्वास्थ्य सुश्री सोनिका, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News दिए यह निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री ने की कोविड-19 एवं डेंगू से बचाव कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

Symbolic image of Uttarakhand Police action against negligence Udham Singh Nagar: लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar: लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
Chamoli Narayanbagar PHC damaged wall collapse accident, doctor died Chamoli Accident: बड़ा हादसा, अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Accident: बड़ा हादसा, अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौत

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
Almora Aina murder case accused in police custody after arrest Almora Crime Update: मामूली रंजिश में घर में घुसकर युवक का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora Crime Update: मामूली रंजिश में घर में घुसकर युवक का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: देहरादून में सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने किया ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: देहरादून में सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने किया ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अपर सचिव बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारियों ने बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध कराई। Uttarakhand: सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, कुछ ही घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, कुछ ही घंटों में मिली सिलाई मशीन

Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Symbolic image of Uttarakhand Police action against negligence Udham Singh Nagar: लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar: लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर

  • Chamoli Narayanbagar PHC damaged wall collapse accident, doctor died Chamoli Accident: बड़ा हादसा, अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौत
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Accident: बड़ा हादसा, अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौत

  • Almora Aina murder case accused in police custody after arrest Almora Crime Update: मामूली रंजिश में घर में घुसकर युवक का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    Almora Crime Update: मामूली रंजिश में घर में घुसकर युवक का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में छठे 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: देहरादून में सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने किया ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand: देहरादून में सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने किया ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य शुभारंभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,739)
  • उधमसिंह नगर (1,297)
  • क्राइम (3,428)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (435)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (661)
  • देहरादून (10,853)
  • नैनीताल (6,374)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,071)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,135)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (892)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar: लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर Udham Singh Nagar: लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति की सख्त कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी लाइन हाजिर Chamoli Accident: बड़ा हादसा, अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौत Chamoli Accident: बड़ा हादसा, अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से प्रभारी चिकित्साधिकारी की मौत Almora Crime Update: मामूली रंजिश में घर में घुसकर युवक का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा Almora Crime Update: मामूली रंजिश में घर में घुसकर युवक का कत्ल, पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त Uttarakhand: देहरादून में सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने किया ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य शुभारंभ Uttarakhand: देहरादून में सीएम धामी और किरेन रिजिजू ने किया ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य शुभारंभ