Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – सीएम धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग , आम जनता से मांगे सुझाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – सीएम धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग , आम जनता से मांगे सुझाव

Mohan Chandra Joshi January 21, 2024
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने हेतु ‘बजट – पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उद्योग जगत, डेयरी विकास, पर्यटन व्यवसाय, औद्यानिकी क्षेत्र के लोगों, शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिकों, व्यापारियों, प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों , मत्स्य पालकों, लखपति दीदी, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री को आगामी बजट के संबंध में सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट संवाद हेतु एकत्रित सभी हितधारकों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2024-25 के लिए जल्द ही बजट पेश करने जा रही है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनता से बजट के लिए महत्वपूर्ण सुझाव मांगे हैं। बजट निर्माण में जन सहभागिता महत्वपूर्ण होती है। बजट को जनता के सुझावों के आधार और जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। जनता की आकांक्षाओं और क्षमता को बेहतर ढंग से समझने के लिए जनसंवाद, बजट निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। अर्थव्यवस्था की प्रगति का सीधा सम्बन्ध आम जनता के गुणवत्तापूर्ण जीवन से होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट प्रदेश की आर्थिक स्थिति और भविष्य का दर्पण है। बजट का केंद्रीय बिंदु उत्तराखण्ड का समग्र विकास है। सतत विकास, समावेशी विकास और नवाचार तथा प्राद्यौगिकी पर आधारित विकास राज्य सरकार मूल मंत्र है। उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) बढ़ाना जरूरी है, जिसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। प्रत्येक राज्यवासी जब अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगें तभी हमारा प्रदेश चहुँमुखी प्रगति करेगा और अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में भारतमाला, पर्वतमाला, डेडिकेटेड रेल फ्रंट कॉरिडोर आदि परियोजनाओं से व्यापार और उद्यम को नई ऊंचाई प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से मानसखंड मंदिर माला, ऑल वेदर रोड, एलिवेटेड रोड, रोपवे परियाजनाएं, वंदे भारत, ऋषिकेश-कर्णप्रयाण रेल मार्ग जैसी अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रदेश में चल रही हैं। जिससे प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में गुणात्मक परिवर्तन दिख रहे हैं। राज्य सरकार ने कई नीतियों में आवश्यक परवर्तन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में CM धामी और BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया माँ का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक क्षेत्र के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा, पर्यटन, तथा उद्योग के क्षेत्र में निवेश हेतु सकारात्मक माहौल बनाया है। दिसम्बर 2023 में आयोजित उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 में 3.56 लाख करोड़ रूपये के एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किए गए। निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में बेहतर परिणाम आ सके। उस दिशा में हम प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा हमारी नीयत साफ, सोच स्पष्ट, दृष्टि व्यापक है। अर्थव्यवस्था की वर्तमान संरचना और उभरती हुई गतिशीलता हमें यह भरोसा दे रही है कि आने वाले समय में अर्थव्यवस्था में और गति आयेगी और हम सबके सामूहिक प्रयास, प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगें।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हमने बजट को जनता का बजट बनाने पर काम किया है। जन सहभागिता से बजट तैयार हो इस पर निरंतर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा संपूर्ण प्रदेश से बजट पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। हम सामूहिक प्रयास से उत्तराखंड राज्य को आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में निश्चित ही उत्तराखंड राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा। आज हम इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर इनोवेशन के क्षेत्र में कई काम कर रहे हैं और यह काम निरंतर आगे चलते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिले भर में उत्साहपूर्वक आयोजन, श्रद्धा से किया नमन

बजट के संबंध में सलाह देते हुए कुलपति दून यूनिवर्सिटी डॉ. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पीएचडी स्कॉलर स्टूडेंट्स हेतु रिसर्च की गुणवत्ता बढ़ाए जाने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा बजट में प्रावधान होना चाहिए। पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राम शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में प्रावधान किया जाना चहिए। टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि पंचायत के विकास हेतु बजट में राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार पंचायतों हेतु वित्त अनुदान बढ़ना चाहिए।

महानिदेशक यू कास्ट प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि राज्य में नॉलेज कैपिटल और ह्यूमन कैपिटल पर निवेश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा हमें राज्य में नॉलेज बेस्ड इकोनॉमी को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही प्रत्येक जनपद में डिस्ट्रिक्ट साइंस , टेक्नोलॉजी, इन्नोवेशन सेंटर्स की स्थापना के लिए भी बजट में प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा GEP (gross environment product) के आंकलन के लिए भी बजट में अलग से प्रावधान होना चाहिए। साथ ही सरकार ने CSR की तर्ज पर ISR (इंटेलेक्चुअल सोशल रिस्पांसिबिलिटी ) को भी राज्य में बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा बदलते समय को देखते हुए ए.आई के लिए भी बजट में प्रावधान होना चाहिए।

उद्योग जगत से जुड़े विपिन गुप्ता ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए बजट में प्रावधान बढ़ाना चाहिए। साथ ही थ्री व्हीलर वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में परिवर्तित करने के लिए भी बजट में प्रावधान होना चाहिए। श्री पंकज गुप्ता ने कहा कि स्थानीय संसाधनों से स्थानीय लोगों को ही रोजगार मिले। इसके लिए अलग से नीति आनी चाहिए एवं बजट में प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने बजट में राज्य सरकार की ओर से हरिद्वार देहरादून रेल लाइन ट्रैक को डबल किए जाने हेतु बजट अनुमोदित किए जाने की बात कही। उद्यमी श्री अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारियों को आपदा से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके इसके लिए बजट में अलग से प्रावधान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Government Job 2026: 101 पदों पर भर्ती और PCS में भी भर्तियां; परीक्षा कैलेंडर जारी

होमस्टे चलाने वाले हरिद्वार के अभ्युदय शर्मा ने कहा कि होम स्टे को और अधिक बढ़ावा देने, होमस्टे के प्रचार प्रसार हेतु बजट में प्रावधान करने चाहिए। लैंसडाउन से आए संदीप सिंह रावत ने बताया कि पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए सरकार ने बजट में अलग से सहायता फंड की व्यवस्था करनी चाहिए। सहसपुर से आई लखपति दीदी गीता मौर्य ने स्वयं सहायता समूह को मिलने वाले ऋण की रकम बढ़ाए जाने की बात कहीं। चंबा से आए श्री संतोष नेगी ने मशरूम की खेती के दौरान ट्रांसपोर्ट में आने वाली रकम को सब्सिडी के माध्यम से दिए जाने की बात उठाई। उन्होंने भूसे ( सुखा चारा) को दुग्ध समितियों के माध्यम से मशरूम उत्पादको तक पहुंच जाने की भी बात कही। टिहरी गढ़वाल के कृषक कुंदन सिंह पवार ने एप्पल मिशन की तर्ज पर स्टोन फ्रूट मिशन को भी बजट में शामिल कर शुरू किए जाने की बात कही।

इस दौरान कार्यक्रम में दर्जा मंत्री विश्वास डावर, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, सचिव आ.मीनाक्षी सुंदरम, बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान अपर सचिव युगल किशोर पंत, मनमोहन मैनाली एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News आम जनता से मांगे सुझाव देहरादून - सीएम धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लालकुआं के मोतीनगर में NH-109 पर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और एंबुलेंस Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
उधम सिंह नगर में युवती की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
जन्मस्थली खूंट में भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट में भव्य कार्यक्रम, किया नमन

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं के मोतीनगर में NH-109 पर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और एंबुलेंस Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

  • उधम सिंह नगर में युवती की हत्या की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

  • ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

  • Kumbh Mela 2027 की तैयारियों के लिए हरिद्वार में निर्माण स्थलों का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,469)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,224)
  • नैनीताल (6,529)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,198)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (522)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,377)
  • हरिद्वार (936)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत Lalkuan News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी Udham Singh Nagar Crime: 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, शव घर पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर Kumbh Mela 2027: मुख्य सचिव ने हरिद्वार में निर्माण कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री धामी