देहरादून:सीएम धामी ने किया लोकेन्द्र कैंतुरा के गीत का विमोचन
देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में लोकेन्द्र कैंतुरा द्वारा भोले जी महाराज एवं माता मंगला पर निर्मित एवं गाये गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर पद्मश्री बसंती बिष्ट भी उपस्थित रही।
मुख्यमंत्री ने श्री कैंतुरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भोले जी महाराज एवं माता मंगला द्वारा हंस फाउण्डेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, के साथ ही समाज के गरीब वर्गो के कल्याण का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले समाज सेवियों के कार्यों को समाज के समक्ष लाना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है।
लोकेन्द्र कैंतुरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता मंगला एवं भोले जी महाराज का जनमानस की उनके द्वारा की जा रही सेवा को इस गीत के माध्यम से समाज के सामने लाने का उनका प्रयास है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर