देहरादून – सीएम धामी ने सचिवालय परिसर में GMVN द्वारा स्थापित कैंटीन का किया शुभारंभ

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय परिसर में जी.एम.वी.एन. की कैन्टीन खुलने से सचिवालय कार्मिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगन्तुकों को भी जलपान व भोजन आदि की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. को कैन्टीन के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जी.एम.वी.एन. के प्रबंध निदेशक श्री विनोद गिरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को जी.एम.वी.एन. द्वारा संचालित कार्यकलापों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित जी.एम.वी.एन. के अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने वॉल पेंटिंग का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन के भूतल पर लगायी गयी वॉल पेंटिंग का अवलोकन किया। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल देख रेख संस्था के बच्चों द्वारा तैयार की पेंटिंगों की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा करते हुए संस्था के बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पेंटिंग में प्रकृति के सौंदर्य के प्रति बालमन की कल्पनाओं के सजीव दर्शन होते हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें