Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- सीएम धामी ने राज्य के 6 पर्वतीय जनपदों में 15 ग्राम सेतुओं का किया वर्चुअल उद्घाटन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- सीएम धामी ने राज्य के 6 पर्वतीय जनपदों में 15 ग्राम सेतुओं का किया वर्चुअल उद्घाटन

Mohan Chandra Joshi April 15, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के 06 पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 15 ग्राम सेतुओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।

उत्तराखण्ड के 06 जनपदों में इन 15 पुलों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नाले हैं, जिनके चारों तरफ गांव बसे हैं। जब इन नदियों और गाद गदेरों को पार करना पड़ता है, तो यह एक बहुत बड़ा संकट भी होता है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जन जीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। इनके सहयोग से पर्वतीय जनपदों में 15 पुलों का निर्माण हुआ है। जिससे 64 गांव जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कार्य व्यापक स्तर पर होने चाहिए। उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए सामाजिक संगठन एवं संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन इस तरह के प्रयोगों को उत्तराखंड में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयोग जो सफल प्रयोग के रूप में समझे जा रहे हैं, इनको राज्य में बढ़ावा दिया जायेगा। केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों का सहयोग लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 पुल जो राज्य के विभिन्न जगहों पर बने हैं, जिला अधिकारियों के लिए भी अनुप्रयोग होंगे। जिलाधिकारी भी इनका संज्ञान लेते हुए ग्राम व पंचायत स्तर पर इस कार्य को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग हिमालय के प्रति जो गंभीरता जताते हैं, उनमें इस तरह के प्रयोगों की आवश्यकता उन्होंने भी महसूस की होगी। आने वाले समय में नीति आयोग भी उत्तराखंड राज्य में होने वाले इन प्रयोगों को अपनी योजनाओं में सम्मिलित कर एक आदर्श राज्य बनाने में हमारे लिए एक बड़ा सहायक और पथ प्रदर्शक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए जितना संभव हो सके, नीति आयोग द्वारा मदद की जायेगी। उन्होंने उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए की गई इस सराहनीय पहल के लिए हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के कार्यों की सराहना की। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए समाज, सरकार एवं उद्यम को मिलकर कार्य करें तो राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा।

हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक संसाधन उपलब्ध हैं। राज्य सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। विज्ञान ही विकास की दशा और दिशा तय करता है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में सभी संगठनों का सहयोग लेकर राज्य को आगे बढ़ाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार तहसील के दो कर्मचारी

आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा समाज का पैसा समामाजिक सरोकारों एवं जनहित में लगाने का प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अनेक कार्य हों, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुविधाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के लिए जो भी सुझाव मिलेंगे, उन पर कार्य करने के पूरे प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर नीति आयोग की उत्तराखण्ड प्रभारी श्रीमती नीलम पटेल, प्रो. दुर्गेश पंत, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन से अनुज अग्रवाल, सुमित शर्मा, विनोद खाती एवं वर्चुअल माध्यम से लाभान्वित क्षेत्रों के लोग मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
बागेश्वर में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद होने के बाद बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग। Uttarakhand Weather Update: बारिश का जोर बरकरार, ऑरेंज अलर्ट के बीच इस जिले में कल भी स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Update: बारिश का जोर बरकरार, ऑरेंज अलर्ट के बीच इस जिले में कल भी स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
विजिलेंस ट्रैप में गिरफ्तार संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा। Udham Singh Nagar: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार तहसील के दो कर्मचारी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार तहसील के दो कर्मचारी

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

  • dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

  • 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश

  • बागेश्वर में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद होने के बाद बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग। Uttarakhand Weather Update: बारिश का जोर बरकरार, ऑरेंज अलर्ट के बीच इस जिले में कल भी स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Update: बारिश का जोर बरकरार, ऑरेंज अलर्ट के बीच इस जिले में कल भी स्कूल बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,950)
  • उधमसिंह नगर (1,308)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,966)
  • नैनीताल (6,418)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (970)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,113)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (626)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश Uttarakhand Weather Update: बारिश का जोर बरकरार, ऑरेंज अलर्ट के बीच इस जिले में कल भी स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश का जोर बरकरार, ऑरेंज अलर्ट के बीच इस जिले में कल भी स्कूल बंद