Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी इगास पर्व की बधाई , कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी इगास पर्व की बधाई , कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2024
ख़बर शेयर करें -

अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों में से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परम्पराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड सके इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परम्परा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े इसके भी प्रयास होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए SDRF ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

12 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला इगास पर्व खासा लोकप्रिय है। देवभूमि के लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं। साल 2024 में ये त्यौहार मंगलवार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन उत्तराखंड के सभी सार्वजनिक सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा। इगास के दिन सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

पहाड़ों में “भैलो” खेलने की अनूठी परंपरा
मान्यता है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर पहाड़ों में 11 दिन बाद पहुंची थी, इसलिए यहां के लोग इसे कार्तिक शुक्ल एकादशी को मनाते हैं। इगास के दिन भैलो खेलने की परंपरा है, जिसमें लोग मशाल जलाकर एक विशेष पारंपरिक लोक नृत्य चांचरी और झुमेलों करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट

वीर भड़ माधो सिंह भंडारी से जुड़ी कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक कथा ये भी है कि गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी, तिब्बत से युद्ध लड़ने के लिए भेजे गए थे। ये युद्ध दिवाली के समय में हुआ था और सैनिक घर नहीं लौट पाए थे। स्थानीय लोगों को लगा कि माधो सिंह और उनके सैनिक युद्ध में शहीद हो गए। लेकिन, दिवाली के 11वें दिन माधो सिंह अपने सैनिकों के साथ युद्ध से जीतकर लौटे थे। इसीलिए इस दिन पर धूमधाम से जश्न मनाया जाता है। इस दिन भी घरों में दीये जलाए जाते हैं और पकवान बनाए जाते हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बादलों का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में एक युवक और एक युवती, लिव-इन रिलेशनशिप का सांकेतिक दृश्य। उच्च शिक्षा के लिए भेजा था घर से दूर, देहरादून में सामने आए मामले ने बढ़ा दी अभिभावकों की चिंता
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

उच्च शिक्षा के लिए भेजा था घर से दूर, देहरादून में सामने आए मामले ने बढ़ा दी अभिभावकों की चिंता

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
टनकपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान SSB जवानों को रेस्क्यू तकनीक सिखाती SDRF टीम। Champawat News: आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए SDRF ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए SDRF ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
उत्तराखंड में जल्द दस्तक दे सकता है मानसून Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम। देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून डीएम बैंक अधिकारियों की बैठक में सख्ती से निर्देश देते हुए। देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्त, चेतावनी—जनता परेशान हुई तो होगी कार्रवाई, पैसा अब जिले के विकास में ही लगेगा

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और बादलों का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट

  • प्रतीकात्मक तस्वीर में एक युवक और एक युवती, लिव-इन रिलेशनशिप का सांकेतिक दृश्य। उच्च शिक्षा के लिए भेजा था घर से दूर, देहरादून में सामने आए मामले ने बढ़ा दी अभिभावकों की चिंता
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    उच्च शिक्षा के लिए भेजा था घर से दूर, देहरादून में सामने आए मामले ने बढ़ा दी अभिभावकों की चिंता

  • टनकपुर में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान SSB जवानों को रेस्क्यू तकनीक सिखाती SDRF टीम। Champawat News: आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए SDRF ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए SDRF ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण

  • उत्तराखंड में जल्द दस्तक दे सकता है मानसून Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

  • देहरादून में राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते डीएम। देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,562)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,409)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,761)
  • नैनीताल (6,333)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,041)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,126)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: मानसून की आहट के बीच आज पहाड़ों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट उच्च शिक्षा के लिए भेजा था घर से दूर, देहरादून में सामने आए मामले ने बढ़ा दी अभिभावकों की चिंता उच्च शिक्षा के लिए भेजा था घर से दूर, देहरादून में सामने आए मामले ने बढ़ा दी अभिभावकों की चिंता Champawat News: आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए SDRF ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण Champawat News: आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए SDRF ने दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Monsoon Update: उत्तराखंड में इस दिन हो सकती है मानसून की दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई देहरादून: पोलियो अभियान को लेकर डीएम सख्त, एक भी बच्चा छूटा तो होगी कार्रवाई