देहरादून: मुख्य सचिव ने शासन के अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ
Dehradun News- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।

शपथ में सभी अधिकारियों – कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत एवं कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सहित मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव एम.एल. उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


