Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi December 29, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया
  • खिलाड़ियों को विकासखण्ड, जनपद एवं राज्य स्तर पर दी जाने वाली धनराशि बढ़ाई जायेगी- मुख्यमंत्री
  • न्याय पंचायत स्तर पर भी प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दी जायेगी प्रोत्साहन धनराशि।
  • खिलाड़ियों के भोजन के लिए 225 रूपये की धनराशि दी जायेगी।
  • अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान की नकद धनराशि।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरूवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार धनराशि प्रदान की और उन्हें सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को भोजन के लिए दी जाने वाली धनराशि 150 रूपये से बढ़ाकर 225 रूपये की जायेगी। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः 300 रूपये, 200 रूपये एवं 150 रूपये की धनराशि दी जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 500 रूपये, 400 रूपये एवं 300 रूपये की धनराशि दी जायेगी, जो पहले क्रमशः 300 रूपये, 200 रूपये एवं 150 रूपये थी। जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 800 रूपये, 600 रूपये एवं 400 रूपये की धनराशि दी जायेगी, जो पहले क्रमशः 700 रूपये, 500 रूपये एवं 300 रूपये थी। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः 1500 रूपये, 1000 रूपये एवं 700 रूपये की धनराशि दी जायेगी, जो पहले क्रमशः 1000 रूपये, 600 रूपये एवं 400 रूपये थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाला यह खेल महाकुंभ उत्तराखण्ड के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा। पहले पंचायत स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर फिर जिला स्तर पर खेलने के पश्चात खिलाड़ी यहां पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि इस खेल महाकुंभ में हमारे प्रदेश की बेटियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि यह युवाओं की प्रतिभा का ही कमाल है कि, आज विश्व पटल पर नए भारत का मान बढ़ रहा है। आज हमारे युवा खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी तैयार करना है। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखण्ड करेगा। जिससे राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को “सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड“ बनाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और बेहतर खेल सुविधायें प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने जहां एक ओर नई शिक्षा नीति को प्रभावकारी ढंग से लागू करने का काम किया है, वहीं दूसरी ओर नई खेल नीति बनाकर अपने युवा खिलाड़ियों का भी ध्यान रखने का कार्य किया है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। खिलाड़ियों के लिए नौकरियों में खेल कोटा भी पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस खेल महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे हमारे युवा खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड व देश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि अब समाज में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सोच में बड़ा परिवर्तन हुआ है। खेलों से भी उपलब्धि हांसिल की जा सकती है, जैसे शिक्षा के माध्यम से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेलों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक खेल प्रतिभाओं को आगे लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट खिलाड़ी उन्नयन योजना से खिलाड़ी लाभान्वित हो रहे हैं। 2024 में उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेजी से चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेलों को नई ऊंचाई देने के लिए सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में अनुशासन एवं जीत के लिए लक्ष्य बनाकर प्रतिभाग करें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रायपुर ममता देवी, खेल निदेशक जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक राकेश चन्द्र डिमरी, खेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से गांव से शहर तक जलभराव Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से गांव से शहर तक जलभराव Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद

  • 7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

  • हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

  • उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,420)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (728)
  • देहरादून (11,203)
  • नैनीताल (6,516)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद Uttarakhand Weather: ऑरेंज-यलो अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, 300 घर जलमग्न; कई सड़कें बंद Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत? Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत? Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद