Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव- 2023 का किया शुभारंभ , की यह बड़ी घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव- 2023 का किया शुभारंभ , की यह बड़ी घोषणा

Mohan Chandra Joshi January 4, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को भारत सरकार की भांति राज्य एवं जनपद स्तर पर भी युवा दिवस मनाया जायेगा। युवक एवं महिला मंगल दलों को जिला योजना से दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 05 हजार रूपये की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर 2021-22 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिन तीन युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया उनमें युवक मंगल दल मनकटिया, विकासखण्ड मूनाकोट, पिथौरागढ़ को प्रथम, युवक मंगल दल धुरा, नन्दानगर, विकासखण्ड घाट, चमोली को द्वितीय एवं युवक मंगल दल खेड़ाजट, विकासखण्ड नारसन, हरिद्वार को तृतीय पुरस्कार मिला। जिन महिला मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया उनमें महिला मंगल दल, नन्दानगर, विकासखण्ड घाट, चमोली को प्रथम, महिला मंगल दल किसमिला, विकासखण्ड कपकोट, बागेश्वर को द्वितीय एवं महिला मंगल दल बड़ोवाला, विकासखण्ड डोईवाला तथा महिला मंगल दल हसनपुर विकासखण्ड भगवानपुर को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवक एवं महिला मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी संस्कृति एवं पंरपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस युवा महोत्सव से चयनित होकर जो प्रतिभागी 12 जनवरी को धारवाड़, कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में राज्य की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे, वे राज्य के ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचय करायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पहचान उसकी संस्कृति, भाषा, बोली एवं परिवेश से होती है। इनको बढ़ावा देना जरूरी है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिये ब्लॉक स्तर से भी युवा प्रतिभाओं को अवसर मिले हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष लाभ हुआ है। यह एक सराहनीय प्रयास है। इससे हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, ‘हिमालय विभूति सम्मान’ हर साल; परिषद को ₹1 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर गया है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम सभी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे सामर्थ्य के साथ करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। आज वैश्विक स्तर पर भारत से भेजे गये प्रस्तावों पर फैसला होता है। इसका ही परिणाम है कि इस वर्ष भारत को जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली है। भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य में भी लोगों को आत्मर्निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। रोजगार के साथ ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य एवं हमारी सांस्कृतिक पंरपराओं से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव की प्रेरणा स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन दर्शन से मिलती है। वे सभी युवाओं के आदर्श थे। युवाओं को उनकी जीवन शैली से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने जीवन के जो मंत्र दिये वो आज भी प्रासांगिक है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की युवाओं पर विशेष जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

इस अवसर पर विधायक खजान दास, बृज भूषण गैरोला, निदेशक प्रान्तीय रक्षक दल जितेन्द्र सोनकर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर की यह बड़ी घोषणा देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव- 2023 का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ करते हुए Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand: युवाओं को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना; 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत के घाट-पनार मार्ग पर बोल्डर गिरने से हुए वाहन हादसे का घटनास्थल Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

  • देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश

  • क्वारब बाईपास मार्ग का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण

  • ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (636)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,428)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,001)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (729)
  • देहरादून (11,208)
  • नैनीताल (6,517)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,195)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (645)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,375)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Champawat News: घाट-पनार हादसे में एक की मौत, चार घायल; मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, ₹4 लाख की सहायता Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Uttarakhand News: उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Dehradun News: रोड कटिंग पर DM सख्त, 15 दिन में काम पूरा कर सड़क बहाल करने के निर्देश Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Almora News: 8-9 सितंबर क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, DM ने किया निरीक्षण Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा