Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून -मुख्यमंत्री ने किया कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून -मुख्यमंत्री ने किया कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi September 19, 2021
ख़बर शेयर करें -

फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने में एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी रूद्रपुर के प्रयासों को सराहा।

अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिये शीघ्र तैयार होगी राज्य की खेल नीति

पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के भी किये जायेंगे प्रयास।

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सायं मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने के लिये एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी रूद्रपुर के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के अधिक से अधिक बच्चे खेलों के प्रति आकर्षित हों इसके लिये खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। इसके लिये कारगर खेल नीति तैयार की जा रही है। अब प्रदेश में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी को अभावों से नहीं जूझना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खेल नीति के साथ ही ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्टस कॉलेज तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल विश्व विद्यालय की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि खेलों में हार जीत समान होती है। खिलाड़ी को तो केवल खेलना होता है। जीवन में जिन्हें आगे बढ़ना होता है। वे अपना रास्ता खुद बनाते हैं पहले हमारे खिलाड़ियों का संघर्ष करना पड़ता था, अब हमारे खिलाड़ियों को ऐसे अभावों की कमी न हो इसके प्रयास राज्य की खेल नीति में किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फुटबॉल पुरातन खेल है। क्रिकेट की भांति हमारे देश में फुटबाल भी प्रसिद्धि पाये इसके अब प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के पारम्परिक खेलों को भी बढ़ावा देने के साथ ही राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी बल देते हुए कहा कि इंडियन आयडल विजेता पवनदीप राजन को राज्य का पर्यटन एवं संस्कृति का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में सब पास होते हैं। खेलो से खिलाडियों में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की भावना भी इससे जागृत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  IMA पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 9 महिला समेत 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, रचा ऐतिहासिक अध्याय


मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे महापुरूषों ने साधारण परिवेश से धरती से आकाश छूने, साधारण से असाधारण की यात्रा की है। यह हम सबको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अपने खेल प्रतिभा से श्री मनोज सरकार एवं सुश्री वन्दना कटारिया ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है। ऐसे खिलाड़ी हमारे युवाओं के लिये निश्चित रूप से प्रेरणाश्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे नौजवानों की समस्याओं, उनके मनोभावों से परिचित है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य में 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की गई है। युवाओं को आयु सीमा में छूट के साथ ही फार्म फीस माफ की गई है। स्वरोजगार के लिये जिलों में कैम्पों का आयोजन कर ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो इसके लिये सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं सबकी संतुष्टि के मंत्र के साथ हम राज्य के विकास के प्रति अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष भावनात्मक लगाव है। राज्य के समग्र विकास में उनका मार्गदर्शन, निरन्तर प्राप्त हो रहा है। आदर्श उत्तराखण्ड के निर्माण में सभी से सहयोग की भी उन्होंने अपेक्षा की।
खेल मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि खिलाडियों की समस्याओं के समाधान तथा खेलों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, इसके लिये शीघ्र ही राज्य की नई खेल नीति सबके सामने होगी। उन्होंने कहा कि खेलों के विकास के लिये विकास खण्ड स्तर से लेकर जिला स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडियों को पुरस्कार भी प्रदान किये जा रहे हैं।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि फुटबॉल दुनिया का सबसे पसन्दीदा खेल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शीघ्र ही पुलिस में खेल कोटे से भर्ती की जायेगी।
एमिनिटी स्पोटर्स एकेडमी के निदेशक श्री सुभाष अरोड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्रिकेट के साथ ही फुटबाल के खेल के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल हमारे राज्य की पहचान बने इसके लिये वे प्रयासरत रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand देहरादून -मुख्यमंत्री ने किया कार्बेट फुटबॉल क्लब उत्तराखण्ड का लोकार्पण मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

  • कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

  • उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

  • देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

  • लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,432)
  • उधमसिंह नगर (1,279)
  • क्राइम (3,393)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,693)
  • नैनीताल (6,300)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,026)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (401)
  • राष्ट्रीय (1,121)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित