देहरादून- भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी ,नेता नहीं कार्यकर्ता है जीत का आधार: जेपी नड्डा
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशीर्वाद मिलता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से बुधवार को आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अद्भुत योगदान दिया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन को आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक सहित पूरे प्रदेश में सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुवली पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे चुनाव जीतने का शस्त्र है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं वरन कार्यकर्ताओ के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2014, 2017 व 2019 के चुनावों में प्रदेश की जनता ने पारदर्शिता, सूशासन और सेवा के आधार पर पार्टी को मौका दिया। उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2022 में जनता के आशीर्वाद से पुन: प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में जनकल्याण के निर्णय लिए गए वंही कोविड को हराने के लिए ऑक्सीजन,कोविड उपकरण व टीकाकरण किया गया। दुनिया मे सबसे तेज गति का वेक्सीनेशन अभियान भारत मे चला जिस पर विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने का प्रयास किया गया, लेकिन जनता ने उनकी बातों में न आकर रिकार्ड वेक्सीनेशन करवाया व आने वाले समय मे हम शत-प्रतिशत वेक्सीनेशन को पूर्ण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन पर ढाई करोड़ वेक्सीन लगाई गई जो कि एक रिकॉर्ड है। देश मे मोदी जी व उत्तराखंड में धामी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। विकास के आयामों को छूते हुए आलवेदर रोड बनने से उत्तराखंड पर्यटन में नई ऊंचाइयों को छुएगा। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही है, सिटी गैस के तहत हरिद्वार देहरादून को पाइप लाइन से गैस मिलने वाली है।
उन्होंने अंत्योदय योजना की भी चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में 27 लाख जन-धन खाते खुलवाए गये है,वंही उजाला योजना में 56 लाख एलईडी बल्ब वितरित किये गये है।आयुष्मान भारत योजना में उत्तराखंड के लोगों को लाभ दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष मिल रहा है।
किसानों के संदर्भ में चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानो को गुमराह करने का कार्य कर रही है, लेकिन उनके द्वारा यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में किसानों के लिए कोई कार्य नही किया गया। हमारी सरकार ने एमएसपी में बढ़ोत्तरी कर किसानों को राहत दी है। मुख्यमंत्री रोजगार योजना से राज्य में 3 लाख लोग लाभान्वित हो रहे है। उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संम्भावनाएं है,उत्तराखंड में फ़िल्म उधोग को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी बनाई गयी है। उत्तराखंड का निर्माण भी अटल सरकार में भाजपा ने ही किया है और राज्य को संवारने का कार्य नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है। सभी कार्यो पर चर्चा संम्भव नही है लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इतना कार्य किया है जितना पहले कभी नही हुआ है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें