Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून -(बड़ी खबर): राज्य में भारी बारिश के अलर्ट दृष्टिगत सीएम धामी ने दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून -(बड़ी खबर): राज्य में भारी बारिश के अलर्ट दृष्टिगत सीएम धामी ने दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 17, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश।
  • कंट्रोल रूम हर समय सक्रिय रहें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए, इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी उन्होंने निर्देश दिये हैं।

जिओ टैगिंग के साथ संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी तैनात

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से जिओ टैगिंग के साथ तैनात जेसीबी को हर समय तैयार रखा जाय। आपदा से सम्बन्धित संभावित स्थलों पर इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। ताकि बंद रास्तों को तुरंत खोला जा सके।

एसडीआरएफ की टीमें तैनात

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में कम से कम रेस्पोंस टाईम में बचाव व राहत कार्य संचालित हों। बारिश या भूस्खलन से सड़क, बिजली, पानी की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में कम से कम समय में आपूर्ति सुचारू की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, 11 जिलों में तूफानी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

मुख्यमंत्री की लोगों से अपील, नदियों के करीब न जाएं

मुख्यमंत्री ने पर्यटकों और जनसामान्य से भी अपील की है कि भारी बारिश की सम्भावना को देखते हुए नदियों एवं बरसाती नालों की तरफ न जाए।

अगस्त तक का खाद्यान्न गोदामो ने भेजा जा चुका

वर्षाकाल में अत्यधिक वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत राज्य में पर्वतीय जनपदों में 69 खाद्यान्न गोदाम चिन्हित हैं। जिनमें सड़क मार्ग के बन्द होने की सम्भावना होती है। ऐसे समस्त 69 खाद्यान्न गोदामों में वर्षाकाल हेतु 03 माह (जून जुलाई, अगस्त, 2022) के अग्रिम खाद्यान्न का प्रेषण किया जा चुका है।

विभिन्न मार्गों पर 396 जेसीबी, पोकलैण्ड तैनात

लोक निर्माण विभाग द्वारा मानसून काल में संचालित मार्गों के बंद होने की स्थिति में खोलने हेतु विभिन्न मार्गों पर कुल 396 मशीनों (जे.सी.बी., पोकलेन, रोबोट आदि) की तैनाती की गई है।

सिंचाई विभाग द्वारा नदियों के जलस्तर की लगातार माॅनिटरिंग

सिंचाई विभाग द्वारा प्रत्येक जनपद में बाढ़ नियंत्रण कक्ष तथा देहरादून में केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है। सिंचाई विभाग द्वारा 23 स्थानों पर नदियां तथा 14 स्थानों पर बैराज / डैम पर जलस्तर तथा डिस्चार्ज की निगरानी की जा रही है। सिंचाई विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में 113 राजस्व बाढ़ चोकियों स्थापित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोगों की मौत; रेस्क्यू के बाद निकाले गए शव

पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए पर्याप्त व्यवस्था

उत्तराखण्ड जल संस्थान के द्वारा कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। दैवीय आपदा से सम्बन्धित क्षति को दृष्टिगत करते हुये पेयजल योजनाओं के तत्काल पुनर्स्थापना हेतु 86.31 कि.मी जी.आई पाईप एवं 110.62 कि.मी एच.डी.पी.ई. पाईप कुल 196.93 कि.मी पाईप शाखाओं में बफर के रूप में उपलब्ध करा दिये गये है। आपदा की स्थिति में विभिन्न शाखाओं में पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु 71 विभागीय टैंकर उपलब्ध हैं एवं किराये के 219 पेयजल टैंकर चिन्हित हैं।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य के 13 जिलों में अबाधित विद्युत् आपूर्ति करने हेतु पूर्ण व्यवस्था की गयी है। हर जिले में स्थापित स्टोर सेंटर पर विद्युत सामग्री प्रचुर मात्रा में उपलबध है एवं ऋषिकेश में गढ़वाल क्षेत्र का मुख्य स्टोर है और हल्दवानी में कुमाऊँ क्षेत्र का मुख्य स्टोर है जहां पर समस्त सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। दोनों गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल को मिलाकर स्टोर्स की संख्या 17 है। जिसमे ट्रांसफार्मर की संख्या 796, पोल्स की संख्या 8650 अथवा 3769 किलोमीटर का कंडक्टर दोनों गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल को मिलाकर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराये गए है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड विभाग द्वारा राज्य के 13 जिलों में 24×7 चिकित्सा उपचार करने हेतु पूर्ण व्यवस्था की गई है। हर जिले में स्थापित सभी चिकित्सालयों में डॉ०, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाईयां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। 108 एम्बुलेंस हर जिले में तैनात हैं। इसके साथ ही हर जिले / मुख्यालय में नोडल एवं सह नोडल अधिकारी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साप्ताहिक राशिफल 1-7 जून 2026: इन राशियों पर रहेगी किस्मत की मेहरबानी, जानें करियर, धन, प्रेम और शुभ अंक-रंग

एसडीआरएफ के अतिरिक्त एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात

15वीं वाहिनी, एन०डी०आर०एफ० को आपदा से निपटने के लिए उत्तराखण्ड राज्य, जिला उधमसिंह नगर के गदरपुर में स्थापित किया गया है। 15वीं वाहिनी, एन०डी०आर०एफ० द्वारा मानसून 2022 के मध्यनजर उत्तराखण्ड के अति संवेदनशील एवं संवेदनशील क्षेत्रां को देखते हुए 06 टीमों को अलग-अलग जिलों (अल्मोड़ा, पिथौरागढ, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग (केदारनाथजी) एवं आर.आर.सी. झाझरा (देहरादून) में समस्त साजो सामान के साथ तैनात किया है।

आपदा के दृष्टिगत दुर्गम स्थलों में दूर संचार व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु एस०डी०आर०एफ० द्वारा उपलब्ध कराए गए सैटेलाइट फोन्स को भी सुचारू रखने हेतु संबंधित प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं। वर्षाकाल में पेड उखड़ने / गिरने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है व कई बार मार्ग बाधित हो जाते हैं, ऐसी घटनाओं की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित वन क्षेत्राधिकारियों को सूचित करते हुए तुरन्त कार्यवाही की जा रही है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून -(बड़ी खबर): राज्य में भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने दिए यह अहम निर्देश देहरादून -(बड़ी खबर): राज्य में भारी बारिश के अलर्ट दृष्टिगत सीएम धामी ने दिए यह अहम निर्देश मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

उत्तराखंड मौसम अपडेट ग्राफिक या प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें बादल, बारिश और धूप के संकेत दिखाए गए हैं, जो साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को दर्शाता है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
हरिद्वार पुलिस टीम कांवड़िए को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के साथ वारदात का खुलासा करते हुए। हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए। गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
देहरादून में आयोजित आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद हैं, डीएम सभी को मानसून से पहले तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दे रहे हैं। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की बड़ी समीक्षा, डीएम ने 7 दिन में माइक्रो प्लान तैयार करने के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की बड़ी समीक्षा, डीएम ने 7 दिन में माइक्रो प्लान तैयार करने के दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
नैनीताल में विश्व दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 701वीं महिला दुग्ध समिति के शुभारंभ के दौरान मुकेश बोरा द्वारा दुग्ध उत्पादकों को बोनस और किट वितरित करते हुए दृश्य। Nainital News: विश्व दुग्ध दिवस पर 701वीं महिला दुग्ध समिति का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादकों को मिला बोनस व किट वितरण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: विश्व दुग्ध दिवस पर 701वीं महिला दुग्ध समिति का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादकों को मिला बोनस व किट वितरण

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
देहरादून के विकासखंड सहसपुर के ग्राम ढाकी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ करते हुए किसानों को मृदा स्वास्थ्य और जैविक खेती के प्रति जागरूक कर रहे हैं, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं। उत्तराखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, पूरे जून चलेगा मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, पूरे जून चलेगा मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट ग्राफिक या प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें बादल, बारिश और धूप के संकेत दिखाए गए हैं, जो साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को दर्शाता है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर

  • हरिद्वार पुलिस टीम कांवड़िए को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के साथ वारदात का खुलासा करते हुए। हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

  • गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए। गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता

  • देहरादून में आयोजित आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद हैं, डीएम सभी को मानसून से पहले तैयारियों को मजबूत करने के निर्देश दे रहे हैं। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की बड़ी समीक्षा, डीएम ने 7 दिन में माइक्रो प्लान तैयार करने के दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की बड़ी समीक्षा, डीएम ने 7 दिन में माइक्रो प्लान तैयार करने के दिए सख्त निर्देश

  • नैनीताल में विश्व दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 701वीं महिला दुग्ध समिति के शुभारंभ के दौरान मुकेश बोरा द्वारा दुग्ध उत्पादकों को बोनस और किट वितरित करते हुए दृश्य। Nainital News: विश्व दुग्ध दिवस पर 701वीं महिला दुग्ध समिति का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादकों को मिला बोनस व किट वितरण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: विश्व दुग्ध दिवस पर 701वीं महिला दुग्ध समिति का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादकों को मिला बोनस व किट वितरण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,275)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,377)
  • खेल (351)
  • चंपावत (943)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (605)
  • देहरादून (10,615)
  • नैनीताल (6,268)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,009)
  • यात्रा (391)
  • राजनीति (396)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (702)
  • रोजगार (484)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (602)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (878)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की बड़ी समीक्षा, डीएम ने 7 दिन में माइक्रो प्लान तैयार करने के दिए सख्त निर्देश मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की बड़ी समीक्षा, डीएम ने 7 दिन में माइक्रो प्लान तैयार करने के दिए सख्त निर्देश Nainital News: विश्व दुग्ध दिवस पर 701वीं महिला दुग्ध समिति का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादकों को मिला बोनस व किट वितरण Nainital News: विश्व दुग्ध दिवस पर 701वीं महिला दुग्ध समिति का शुभारंभ, दुग्ध उत्पादकों को मिला बोनस व किट वितरण