देहरादून- (बड़ी खबर): सप्ताह में इस दिन जनता की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी ,पढ़िए आदेश
देहरादून। उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर। सोमवार को जनप्रतिनिधियों और जन सामान्य की समस्याओं का होगा निस्तारण अपने कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे अधिकारी शासन ने जारी किया आदेश।
शासन ने सचिवालय में सभी अधिकारियों को सोमवार के दिन जनप्रतिनिधियों और जनसामान्य को जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए समय देने के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार को अवकाश की स्थिति को छोड़कर सभी अधिकारी गण अपने कार्यालय कक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं जन सामान्य से भेंट हेतु सुलभ रहेंगे।
समस्त अपर मुख्य सचिव समस्त प्रमुख सचिव और शासन के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि अवकाश का दिन छोड़कर सोमवार को सभी अधिकारी कर्मचारी जनसमस्याओं के निस्तारण और जन मिलन के लिए कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


