देहरादून (बड़ी खबर): भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 7 लोगों को किया निष्कासित
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर ,भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त एवं पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर 7 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निष्कासित सदस्यों में पवन कुमार चौहान लालकुआं, अजय वर्मा लक्सर, टेक बल्लव रुड़की, नितिन शर्मा रुड़की, दर्शन लाल शाह घनसाली, भुवन राणा नानकमत्ता, अजय तिवारी किच्छा शामिल है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


