Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

देहरादून: अन्वेंषण का केंद्र बनता राज्य का प्रथम आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर

Mohan Chandra Joshi January 18, 2026
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में घनघोर अंधकार से शिक्षा के उजाले की ओर: जिला प्रशासन की सार्थक पहल

आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर से 154 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े

देहरादून। जिले में संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर (ICC), जहां भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए बच्चों का माइंड रिफॉर्मेशन कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, अब शैक्षणिक शोध एवं सामाजिक अध्ययन का केंद्र भी बनता जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों के छात्र-छात्राएं यहां भ्रमण कर न केवल शोध कार्य कर रहे हैं, बल्कि बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
इसी क्रम में IMS यूनिसन यूनिवर्सिटी के 12 छात्र-छात्राओं ने डॉ. सुरेन्द्र यादव (सहायक प्रोफेसर) के नेतृत्व में इंटेंसिव केयर सेंटर का भ्रमण किया और बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर ICC के बच्चों ने अतिथियों का स्वयं के हाथों से बनाए गए स्वागत कार्ड एवं सुंदर स्वागत नृत्य के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया। इस सहभागिता से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल एवं टीमवर्क के सकारात्मक विकास की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
यह पहल न केवल बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि समाज और शैक्षणिक संस्थानों के बीच संवेदनशील साझेदारी का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा संचालित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर सामाजिक पुनर्वास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। भिक्षावृत्ति, बालश्रम एवं कूड़ा बीनने जैसी परिस्थितियों से रेस्क्यू किए गए बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा, संगीत, योग, खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
परिस्थितियों की मार झेल रहे, सड़कों पर बिखरे बचपन से भिक्षा का कटोरा छीनकर शिक्षा की कलम सौंपने का यह मानवीय प्रयास अब ठोस परिणाम दे रहा है।
जिला प्रशासन का यह इंटेंसिव केयर सेंटर आज आशा की किरण बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए 27 बच्चों को शनिवार को इंटेंसिव केयर सेंटर से विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश दिलाया गया।
अब तक भिक्षावृत्ति, बालश्रम एवं कूड़ा बीनने में संलिप्त कुल 267 बच्चों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से 154 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है।
दिसंबर 2024 से संचालित इस अभियान के अंतर्गत साधुराम इंटर कॉलेज में स्थापित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर में बच्चों को रखा गया। इनमें 83 बच्चे भिक्षावृत्ति, 117 बच्चे कूड़ा बीनने तथा 67 बच्चे बालश्रम से रेस्क्यू किए गए।

बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु इंटेंसिव केयर सेंटर में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाया गया। जिलाधिकारी के प्रयासों से यहां पढ़ाई की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ कंप्यूटर शिक्षा, संगीत, खेल, व्यायाम, मनोरंजन एवं काउंसलिंग की सुविधाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त बच्चों के आवागमन के लिए विशेष कैब सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस संपूर्ण कार्यक्रम की जिलाधिकारी द्वारा नियमित एवं व्यक्तिगत मॉनिटरिंग की गई। मानसिक रूप से सशक्त किए जाने के उपरांत 154 बच्चों का चरणबद्ध तरीके से विभिन्न सरकारी विद्यालयों में दाखिला कराया गया है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि
“शिक्षा ही सबसे शक्तिशाली हथियार है। परिस्थितियाँ कैसी भी हों, बच्चों की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “भिक्षावृत्ति निवारण अभियान पूर्ण सेचुरेशन तक निरंतर जारी रहेगा। रुकना कोई विकल्प नहीं है।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुखानी पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ आरोपी की गिरफ्तारी। हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार और चिन्हीकरण अभियान को लेकर बैठक देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ। उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
चमोली जिले में रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालती SDRF टीम। चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुखानी पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ आरोपी की गिरफ्तारी। हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • देहरादून में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार और चिन्हीकरण अभियान को लेकर बैठक देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज

  • देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

  • भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ। उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,413)
  • उधमसिंह नगर (1,277)
  • क्राइम (3,387)
  • खेल (354)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (431)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (627)
  • देहरादून (10,684)
  • नैनीताल (6,294)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,024)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,120)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी