Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: गरीब पप्पू की संपत्ति बैंक ने बिना सूचना बेची, डीएम सख्त, बैंक पर कार्रवाई तय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: गरीब पप्पू की संपत्ति बैंक ने बिना सूचना बेची, डीएम सख्त, बैंक पर कार्रवाई तय

Mohan Chandra Joshi November 24, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री की जन नीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन; जनभावना अनुरूप समाधान; एक्शन

SHG महिलाओं की आईडी पर 05 लाख का फर्जी ऋणः डीएम की सख्ती, वित्तीय धोखाधड़ी पर मुकदमा दर्ज,

विधवा पूर्णकला खत्री को अधिकारों की सुरक्षा- परिवार रजिस्टर में दर्ज होगा नाम, मिलेगा मालिकाना हक।

किरायेदार की करतूतः बुजुर्ग महिला के मकान पर ताला जड़कर फरार, सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे जांच,

पूर्व प्रधान पर गांव की सरकारी संपत्तियों का निजी उपयोग, निर्माण कार्यो में गड़बडी, डीएम ने गठित की जांच समिति।

बुजुर्ग, गरीब असहाय महिला रश्मी, रेनू, सुशीला व रमा ने लगाई आर्थिक सहायता की फरियाद,

जनता दर्शन में डीएम ने 102 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।

Dehradun News-जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से पंहुचे लोगों ने भूमि विवाद, सीमांकन, घरेलू हिंसा, प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, आर्थिक सहायता, ऋ़ण माफी आदि से जु़ड़ी 102 समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।

जनता दरबार में प्रगति आजीविका स्वयं सहायता समूह की चार महिलाओं की आईडी का इस्तेमाल कर बिना उनकी जानकारी के दूसरे समूह की महिला द्वारा 5 लाख का ऋण लिए जाने की शिकायत पर डीएम ने फाइनेंशियल फ्रॉड के तहत केस दर्ज कराने के निर्देश दिए। सेलाकुई निवासी सरिता देवी ने भूमाफियाओं द्वारा उनके नाम रजिस्ट्री वाली भूमि पर जबरन कब्जा करने, रास्ता और सिंचाई नहर बंद कर उन्हें परेशान करने की शिकायत पर एसडीएम विकासनगर को जांच कर आख्या देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

मजदूरी करने वाले गरीब पप्पू कुमार ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि ऋण की किस्त नियमित अदा करने पर भी बैंक द्वारा बिना पूर्व सूचना के उनके संपत्ति बेचने का नोटिस जारी किया गया है। जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान है। इस पर एलडीएम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं निरंजनपुर निवासी राम आशीष ने बैंक ऋण माफ करवाने की गुहार लगाई।

ग्राम मैन्द्रथ निवासियो ंने पूर्व प्रधान पर सरकारी संपत्तियों का निजी उपयोग करने, गांव की पेयजल लाईन और सड़क निर्माण में गडबडी की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को जांच समिति गठित कर प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बुजुर्ग पूनम जोशी ने किराएदार पर दो महीने से मकान का किराया, बिजली और पानी का बिल न देने और घर पर ताला मारकर फरार होने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट को त्वरित कार्रवाई करते हुए बजुर्ग को उनके मकान पर काबिज करने के निर्देश दिए। बंसत विहार निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग अभय अरोड़ा ने बताया कि उनके घर में उनकी दिव्यांग पत्नी व दिव्यांग पुत्र है। इस उम्र में वे स्वयं बीमार रहते है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, इस पर एसडीएम को जांच कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं गरीब असहाय महिला रामा ने बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: CBC ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया सम्मानित

करनपुर निवासी विधवा महिला रश्मी ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बेटी की पढ़ाई और अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। वहीं सहस्रधारा निवासी रेनू सिंह ने अपने कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी। ब्रह्पुरी निवासी सुशीला ने बताया कि अगस्त में अतिवृष्टि के कारण उनका आवास बह गया है। तहसील से उन्हें साढ़े छः हजार की सहायता मिली है, लेकिन उनका परिवार आज भी खुले में रह रहा है। उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। आराघर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बरसात में मकान टूट जाने और मरम्मत के लिए कोई साधन न होने पर मदद की गुहार लगाई। जिस पर तहसीलदार को मौका मुआयना कर बुजुर्ग को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। वही बडोवाला निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कलावती ने भी जीर्णशीर्ण मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक अनुदान की गुहार लगाई।

राजावाला निवासी पूर्व सैनिक की विधवा पत्नी पूर्णकला खत्री ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज न होने की शिकायत पर डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं आयुष वर्मा की उत्तरजीवी प्रमाण पत्र की मांग पर एसडीमए को प्राथमिकता पर मामले का निस्तारण करने को कहा। सहसपुर निवासी सुनीता ने अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र न बनाने की शिकायत पर डीपीआरओ को समस्या का समाधान करने को कहा गया।

बोक्सा आदिम जनजाति आदर्श हाई स्कूल की बाउंड्री एवं भूमि राजस्व रिकार्ड में दर्ज न होने की शिकायत पर शिक्षा अधिकारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। चकराता के खरोडा सैंज कुनैन मोटर मार्ग करवाए गए कार्यो का भुगतान न मिलने पर एसडीएम को मामले का निस्तारण करवाने को कहा। आराघर वार्ड नंबर-20 में निमार्णाधीन सीवर लाइन में घर का कनेक्शन न जोड़े जाने की शिकायत पर नगर निगम को इसकी जांच कर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

डालनवाला में गली के सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने हेतु सड़क कटिंग की अनुमति चाहने पर एसई लोनिवि को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। साकेत कॉलोनी लेन नं-3 अजबपुर कलां में 200 मीटर सड़क बिटुमन निर्माण न किए जाने शिकायत पर लोनिवि को कारण सहित स्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने को कहा गया। रीठा मंडी में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एमएनए को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सहस्रधारा रोड़ पर ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करने की शिकायत पर एसडीएम और एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, एसडीमए स्मृता परमार, एसडीमए अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चमोली के जोशीमठ में भालू के हमले में घायल मां-बेटे की तस्वीर Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
पिथौरागढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

Mohan Chandra Joshi October 13, 2026
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली के जोशीमठ में भालू के हमले में घायल मां-बेटे की तस्वीर Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल

  • पिथौरागढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत

  • दतिया धाम में 36 दिवसीय निराहार बगलामुखी साधना करते सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू
    • अध्यात्म
    • राष्ट्रीय

    धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू

  • उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

  • उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,754)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,369)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल Chamoli News: भालू का हमला, मां-बेटे समेत 4 घायल Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत Pithoragarh News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, मौत धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू धर्म प्रवाह: दतिया धाम में सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी की 36 दिवसीय निराहार साधना शुरू Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार