देहरादून- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी विधायक हरबंस कपूर का निधन
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून जिले की कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरवंश कपूर नहीं रहे। वे विगत चार दशकों से विधायक रहे। वहीं भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे।
विधायक हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है।
भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने जहां शोक संवेदना व्यक्त की है। वही भाजपा नेताओं के साथ अन्य लोगों का भी उनके आवास पर पहुंचने का क्रम जारी है।
फिलहाल वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर के निधन से भाजपा परिवार सदमे में है।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के काफी पुराने नेता हरबंस कपूर इस विधानसभा सीट से लगातार आठ बार से विधायक बने। उत्तर प्रदेश के देहरादून सीट से 1989 से सन 2002 तक विधायक चुने गए हरबंस कपूर को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी इस सीट से लगातार चार बार जीत हासिल हो चुकी थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


