Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून : अग्याल संस्था ने अपना दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून : अग्याल संस्था ने अपना दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Mohan Chandra Joshi April 18, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अग्याल’ सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था विगत दस वर्षों से समाज के बीच अपना योगदान देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। संस्था के संस्थापक एवं महासचिव प्रभाकर ढौंडियाल ने बताया कि संस्था ने 17 अप्रैल 2022 को अपने स्थापना दिवस पर 10 वर्ष पूरे कर लिए है, जिसके अंतर्गत संस्था अपनी पत्रिका “अग्याल रैबार” का प्रथम संस्करण प्रकाशित कर रही है, जिसका विमोचन माननीय विधायक रायपुर उमेश शर्मा ‘काऊ’ के कर कमलों द्वारा किया गया ।

मियांवाला देहरादून स्थित, कलिनरी कॉलेज ऑफ़ होटल मैनेजमेंट में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर भूतपूर्व अध्यक्ष डा० एम० एस० राणा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही संस्था की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसके अंतर्गत निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद हेतू डॉ० नीता कुकरेती को चुना गया था, डा० राणा ने नई कार्यकारिणी एवं नव निर्वाचित अध्यक्षा को तथा संस्था की प्रथम पत्रिका के लिए शुभकामनायें दी ।

इसी क्रम में संस्था की अध्यक्षा डा० नीता कुकरेती ने कविता पाठ करते हुए सभी को मंत्र मुग्ध किया, इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संस्था समाज में बदलाव लाने के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है, वह संस्था को भविष्य में और ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास करेंगी ।

इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के उपाध्यक्ष सोमनाथ बलोदी में कहा कि वह संस्था से के फाउंडेशन दिनों से संस्था के साथ जुड़े हुए हैं संस्था में जुड़े हुए सभी सदस्यों ने आज तक अपनी धनराशि लगाकर संस्था को सुदृढ़ एवं संकल्पित बनाने का कार्य किया है सभी सदस्य तन, मन एवं धन से सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं चाहे वह स्वास्थ्य शिविर हो रक्तदान हो या पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई कार्य हो, सभी कार्यों को बड़ी तन्मयता एवं निष्ठा से पूरा किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

इसी क्रम में संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने भावुक होते हुए अपने विचारों को रखा, उन्होंने कहा कि वह संस्था के प्रथम दिन से संस्था के साथ जुड़े हुए हैं याद करते हुए उन्होंने कहा संस्था के प्रारंभिक दिनों में सभाएं संस्था के संस्थापक एवं महासचिव श्री प्रभाकर ढौंडियाल के साथ पहले अपने घरों में, पार्क में आदि सार्वजनिक स्थानों पर हुआ करती थी उन दिनों में केवल चार पांच सदस्य ही संस्था से जुड़े हुए थे, शुरुआती दिनों में संस्था के सदस्य स्वयं गाँधी पार्क व घंटाघर पर नुक्कड़ नाटक भी किया करते थे, जिससे युवा पीढ़ी संस्था की ओर आकर्षित होने लगी और इसी प्रकार संस्था के सदस्यों की संख्या में वृद्धि होने लगी, सदस्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रूचि लेने लगे, और देखते ही देखते लोग जुड़ते

गये और कारवां बढता गया, संस्था को आज 10 वर्ष पूरे हो गए हैं, इस दौरान संस्था को कई मुश्किलों और दुश्वारियां का सामना भी करना पड़ा, मगर संस्था के सदस्यों का साहस व मनोबल इतना ऊंचा था कि कोई कठिनाई हमें डिगा नहीं सकी और हम सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर अपने पथ पर अग्रसर एवं कार्यरत रहे, और वह कहते हैं ना की ‘लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती’, कुछ इसी जज्बे को लेकर हम लोग आगे बढ़ते रहें, अग्याल के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एवं अग्याल रैबार के प्रथम संस्करण के प्रकाशन के उपलक्ष में सभी सदस्यों को तथा विशेष रूप से संपादक महोदय को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

इसी क्रम में संपादक राजेश सिंह राणा ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि मैं संस्था के गठन के एक वर्ष पश्चात ही संस्था से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जून 2013 में हुई केदारनाथ आपदा में संस्था के कुछ सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डालकर केदारनाथ के समीप के गांवों तक पहुंच कर वहां के गांव में जिस प्रकार से रसद, स्वास्थ्य सुविधाएं और राशन इत्यादि की पूर्ति की, वह कार्य अत्यंत ही साहसिक व सराहनीय रहा, उस आपदा के बाद से अग्याल संस्था को एक नई दिशा एवं एक नया कार्य क्षेत्र में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ, हम उत्तराखंड के दूरस्थ जिलों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने लगे, साथ ही प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत तृतीय-केदार तुंगनाथ से हमने अपने स्वच्छता अभियान की भी शुरुआत की, जिसके तहत चोपता से मंदिर के प्रांगण तक की सफाई तथा चोपता में कूड़ेदान लगाने की व्यवस्था भी शामिल थी। लेकिन मेरे मन में शुरू से ही इन सभी कार्यों को एक लिपि-बध करके एवं एक संदेश के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना चाहते थे, मैं और महासचिव श्री प्रभाकर ढौंडियाल निरंतर इस विषय पर वार्ता भी करते रहते थे कि किस प्रकार से हम अपनी इस अग्याल रैबार का संपादन एवं प्रकाशन कर सकते हैं, हालाँकि 2 वर्ष पूर्व लगभग संपादन कार्य पूरा होने के पश्चात भी कोरोना महामारी के चलते मैगजीन का प्रकाशन टालना पड़ा, लेकिन आज रैबार के प्रकाशन की अवसर पर आज मुझे हर्ष की अनुभूति हो रही है, मैं महासचिव प्रभाकर ढौंडियाल का धन्यवाद करना चाहूँगा, जिन्होंने मुझ पर पत्रिका संपादन के लिए पूरा विश्वास दिखाया तथा अग्याल परिवार के सभी सदस्यों को कोटि-कोटि धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने रैबार के प्रकाशन में तन, मन और धन से सहयोग दिया|

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

इस अवसर पर अग्याल के सोमदत्त बलोदी, भगवान सिंह, प्रदीप बिष्ट, राकेश खंतवाल, पंकज पन्त, अर्जुन बिष्ट, भूपेंद्र चौहान, दीपक रावत, राजेश सिंह राणा, एम एस खरोला, मनोज अगरवाल, आदित्य रावत, कविता ढौंडियाल, आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड देहरादून : अग्याल संस्था ने अपना दसवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी को श्रद्धांजलि देते अधिकारी और पत्रकार गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन करते हुए हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी

  • हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,506)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,247)
  • नैनीताल (6,537)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी हिमालय भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का आधार: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान: CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी