Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: राज्य के विकास का 10 सालों का रोडमेप किया जा रहा है तैयार- मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: राज्य के विकास का 10 सालों का रोडमेप किया जा रहा है तैयार- मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi June 12, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया गरीब कल्याण सम्मेलन
  • आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम्य विकास, उद्यान एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की आयोजित की गई प्रदर्शनी, योजनाओं की दी गई जानकारी
  • सेब उत्पादन में बने राज्य की पहचान। इसके लिए एप्पल मिशन के अन्तर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकृत की 12 करोड़ की धनराशि
  • मुख्यमंत्री राज्य कृषि किसान योजना के अधीन कीवी को बढ़ावा देने के लिये स्वीकृत की 18 करोड़ की धनराशि
  • आदर्श, श्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का हमारा लक्ष्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के 30 स्टॉल लगाये जाने के साथ ही बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग में संचालित एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत रु 6 करोड़ धनराशि को बढ़ाकर 12 करोड़ किए जाने एवं राज्य में कीवी के बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के लिये रु18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श, श्रेष्ठ एवं आत्मनिर्भर बनाने का हमारा लक्ष्य है। इसके लिए राज्य के विकास का आगामी 10 सालों का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। राज्य के बजट को तैयार करने में आम जनता की भी राय ली गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 08 सालों के कार्यकाल में हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ी है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों से देश के भविष्य एवं विकास का लक्ष्य स्पष्ट नजर आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग के ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग सरकारी योजनाओं एवं विकास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर अमल कर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार कार्य किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव, तुष्टिकरण व सौदेबाजी के सबको विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- जनसेवा का नया अध्याय शुरू हुआ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उज्जवला योजना से गरीबों को मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर देने का कार्य किया है। अबतक देश में 09 करोड़ लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा देश ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक नागरिक को 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी मरीज को अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का लाभ ने देने पर संबंधित अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य में अबतक 5.50 लाख लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। प्रदेश में लोगों का शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है। बच्चों को वैक्सीन लगाये जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, 132 शिकायतों पर डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। कोरोना महामारी जैसे संकट में भी देश का विकास नहीं रुका एवं विकास की योजनाएं निरंतर चलती रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर में नल एवं नल में जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा 2024 तक प्रत्येक घर में नल पहुंचे इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, जैसी तमाम योजनाओं ने भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होने कहा की हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूलमंत्र पर काम कर रही है साथ ही सचिवालय में सोमवार को NO MEETING DAY की व्यवस्था की गई है। ताकि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं उस पर कार्य करें। जनपदों में अधिकारियों को 10 से 12 बजे तक जनता की समस्यायें सुनने के निर्देश दिये गये है ताकि जनपदों की समस्या लेकर लोगों को देहरादून न आना पड़े।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1064 जारी किया है। मुख्यमंत्री ने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा की भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने श्री केदारनाथ की भूमि पर कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से भी राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। राज्य में इस वर्ष चारधाम यात्रा शुरू होने से अब तक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी, महिला की मौत; 31 यात्री घायल

केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत में एतिहासिक जीत पर शुभकामना दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य लगा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के अंतर्गत किसानों का विकास हो रहा है। राज्य के विकास हेतु विकास का रोड़मैप तैयार जिसका परिणाम जल्द दिखाई देंगे ।

इस दौरान केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल , सांसद नरेश बंसल , विधायक विनोद चमोली , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल के साथ ही शासन एवं जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं लाभार्थी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: राज्य के विकास का 10 सालों का रोडमेप किया जा रहा है तैयार- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

बारिश के बाद चम्पावत में सड़क से मलबा हटाने का कार्य। Champawat News: बारिश के बाद प्रशासन की बड़ी राहत, सभी बाधित सड़कें बहाल, यातायात हुआ सामान्य
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बारिश के बाद प्रशासन की बड़ी राहत, सभी बाधित सड़कें बहाल, यातायात हुआ सामान्य

Mohan Chandra Joshi June 2, 2026
Cloudy sky with rainfall and strong winds representing weather alert conditions in Uttarakhand. उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं और बिजली को लेकर येलो चेतावनी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं और बिजली को लेकर येलो चेतावनी जारी

Mohan Chandra Joshi June 2, 2026
UKPSC PCS exam result and selection process representative symbolic visual. UKPSC PCS 2024: बेटियों का दबदबा कायम, जसमीत कौर डिप्टी कलेक्टर टॉपर और अदिति पुनेठा DSP में टॉप पर
  • उत्तराखंड
  • रोजगार
  • हरिद्वार

UKPSC PCS 2024: बेटियों का दबदबा कायम, जसमीत कौर डिप्टी कलेक्टर टॉपर और अदिति पुनेठा DSP में टॉप पर

Mohan Chandra Joshi June 2, 2026
उत्तराखंड मौसम अपडेट ग्राफिक या प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें बादल, बारिश और धूप के संकेत दिखाए गए हैं, जो साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को दर्शाता है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
हरिद्वार पुलिस टीम कांवड़िए को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के साथ वारदात का खुलासा करते हुए। हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा बैठक करते हुए। गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

गढ़वाल आयुक्त ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi June 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बारिश के बाद चम्पावत में सड़क से मलबा हटाने का कार्य। Champawat News: बारिश के बाद प्रशासन की बड़ी राहत, सभी बाधित सड़कें बहाल, यातायात हुआ सामान्य
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बारिश के बाद प्रशासन की बड़ी राहत, सभी बाधित सड़कें बहाल, यातायात हुआ सामान्य

  • Cloudy sky with rainfall and strong winds representing weather alert conditions in Uttarakhand. उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं और बिजली को लेकर येलो चेतावनी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं और बिजली को लेकर येलो चेतावनी जारी

  • UKPSC PCS exam result and selection process representative symbolic visual. UKPSC PCS 2024: बेटियों का दबदबा कायम, जसमीत कौर डिप्टी कलेक्टर टॉपर और अदिति पुनेठा DSP में टॉप पर
    • उत्तराखंड
    • रोजगार
    • हरिद्वार

    UKPSC PCS 2024: बेटियों का दबदबा कायम, जसमीत कौर डिप्टी कलेक्टर टॉपर और अदिति पुनेठा DSP में टॉप पर

  • उत्तराखंड मौसम अपडेट ग्राफिक या प्रतीकात्मक तस्वीर जिसमें बादल, बारिश और धूप के संकेत दिखाए गए हैं, जो साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान को दर्शाता है। साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर

  • हरिद्वार पुलिस टीम कांवड़िए को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के साथ वारदात का खुलासा करते हुए। हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,278)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,377)
  • खेल (351)
  • चंपावत (944)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (605)
  • देहरादून (10,616)
  • नैनीताल (6,268)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,010)
  • यात्रा (391)
  • राजनीति (396)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (702)
  • रोजगार (485)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (602)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: बारिश के बाद प्रशासन की बड़ी राहत, सभी बाधित सड़कें बहाल, यातायात हुआ सामान्य Champawat News: बारिश के बाद प्रशासन की बड़ी राहत, सभी बाधित सड़कें बहाल, यातायात हुआ सामान्य उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं और बिजली को लेकर येलो चेतावनी जारी उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश की संभावना, तेज हवाएं और बिजली को लेकर येलो चेतावनी जारी UKPSC PCS 2024: बेटियों का दबदबा कायम, जसमीत कौर डिप्टी कलेक्टर टॉपर और अदिति पुनेठा DSP में टॉप पर UKPSC PCS 2024: बेटियों का दबदबा कायम, जसमीत कौर डिप्टी कलेक्टर टॉपर और अदिति पुनेठा DSP में टॉप पर साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 1 से 7 जून तक मौसम बदला रहेगा, बारिश और उमस का असर हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार: कांवड़िए को गोली मारने की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार