Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में भूमि विवादों की बढ़ती शिकायतों पर चिंता जताते हुए फर्जी जमीन सौदों और लापरवाह राजस्व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर निस्तारण भी किया गया।
Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत।

जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतें सुनते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत।

ख़बर शेयर करें -

जनसुनवाई में भूमि विवादों की बढ़ती शिकायतों पर सख्त हुए दीपक रावत, मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी 20 जून 2026: आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद, सोलर से सम्बन्धित समस्यायेें, चिकित्सा, चालान तथा भूमि कब्जा सम्बन्धित अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान किया।
*आयुक्त ने कहा कि दूरदराज से लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में पहुंचते हैं। बिजली-पानी न आना, अतिक्रमण, कब्जा, बिजली-पानी के बिल ज्यादा आना, प्लाट बेचकर भी कब्जा न देना, पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करना, मजदूरों को परेशान करने समेत तमाम समस्याएं ऐसी हैं जिनका निस्तारण, चौकी, ब्लाक और तहसील स्तर पर आसानी से हो सकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि जनहित की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित अधिकारी अपने स्तर पर करना सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में बसंती देवी रामनगर ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने सोलर प्लांट कैलाश सैनी द्वारा उनके आवास पर लगवाया गया था। सौलर प्लांट में आधा-अधूरा कार्य किया गया जिससे सोलर प्लांट द्वारा विद्युत नही बनाई जा रही थी कई बार बताने के बावजूद समस्या का समाधान नही हुआ। आयुक्त ने कम्पनी के प्रतिनिधि को तलब कर आपसी समझौता के तहत बंसती देवी को 58 हजार की धनराशि वापस दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

जानकी देवी ने बताया कि 2019 में हल्दूचौड में एक प्लाट क्रय किया गया था, जो मार्ग दर्शाया गया है वह 28 फीट सरकारी मार्ग दर्शाया गया है जब भूमि स्वामी ने रजिस्ट्री की तो रजिस्ट्री में मार्ग 16 फीट दर्शाया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि 28 फीट भूमि छोडने के पश्चात उनके प्लाट में भवन निर्माण होने में परेशानी होगी। आयुक्त ने इस सम्बन्ध में पटवारी से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये।

हरीश चन्द्र निवासी हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व एक डम्पर क्रय करने हेतु सुंदरम् फाइनेंस से लोन लिया था। लोन की दो किस्त नहीं जमा करने पर कम्पनी द्वारा उनका डम्पर जब्त कर लिया गया। उन्होने बताया कि लोन की तीन किस्त जमा नहीं करने पर कम्पनी वाहन को जब्त कर सकती है। जनसुनवाई में वाहन स्वामी द्वारा बताया गया कि वह किस्त जमा कर देंगे तथा कम्पनी द्वारा बताया गया कि जो भी रियायत होगी वह दे दी जायेगी।उक्त समस्या का निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

विगत जनसुनवाई में नत्थू देवी हल्द्वानी ने बताया था कि उनकी पुत्री बिना बताये घर से कहीं चली गई है पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। उक्त के प्रकरण में कुमाऊँ आयुक्त ने पुलिस महकमे के अधिकारियों को पुत्री को शीघ्र ढूंढने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में पुलिस द्वारा नत्थू देवी की पुत्री को ढूंढ लिया। नत्थू देवी ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में दीपक जोशी पीलीकोठी ने प्राइवेट चिकित्सालय द्वारा उपचार में लापरवाही करने, भट्ट कालोनी तल्ली बमौरी के लोगों द्वारा कालोनी के पृष्ठभाग पर लगाए गए वायर फैंसिग को हटाने,डा0 सुमित्रा वरूण रक्षा रिटीट द्वारा प्लाट नम्ब 44 जून स्टेट पाण्डेगांव का रास्ता अवरूद्व करने के सम्बन्ध में समस्या से जनसुनवाई में अवगत कराया। आयुक्त द्वारा जनसुनवाई में अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
इस दौरान आयुक्त ने कहा कि अनेक ऐसे प्रकरण आ रहे हैं जिसमें विक्रेता द्वारा ऐसी भूमि विक्रय कर दी जा रही है जिसमें उसका कब्जा ही नहीं है, तथा राजस्व लेखपाल व पटवारी द्वारा बिना मौके पर जाकर चौहदी भी कर दी जा रही है तथा दाखा भी चल जा रहा है जबकि मौके पर स्थिति अलग है जिससे क्रेता बाद में परेशान हो रहे हैं ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने ऐसी लापरवाही वाले राजस्व कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को दिए हैं।
आयुक्त द्वारा देर सायं तक जनता की समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण के संबंध में उचित कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है': शशि रंजन कुमार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DeepakRawat #Haldwani #Kumaon #LandFraudCrackdown #Nainital #PublicDistributionSystem #TransparentGovernance #Uttarakhand #UttarakhandAdministration #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews Kumaon Commissioner

Related Stories

हल्द्वानी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान करते सांसद अजय भट्ट। वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी में NEET परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी नैनीताल। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैक्सी वाहन। टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लेखक शशि रंजन कुमार। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा—योग है तन, मन और आत्मा का समन्वय

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
हल्द्वानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोरी का आरोपी और बरामद स्कूटी। हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: वाहन चोर पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज

  • हल्द्वानी में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान करते सांसद अजय भट्ट। वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

  • हल्द्वानी में NEET परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते एसएसपी नैनीताल। NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

  • सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैक्सी वाहन। टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल

  • दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए लेखक शशि रंजन कुमार। अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,499)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,401)
  • खेल (355)
  • चंपावत (953)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (634)
  • देहरादून (10,731)
  • नैनीताल (6,319)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,032)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,345)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज हल्द्वानी: फर्जी जमीन सौदों पर कुमाऊं आयुक्त का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों पर गिरेगी गाज वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान वीर बलिदान को नमन: सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा: नैनीताल पुलिस की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था, 11 केंद्रों पर कड़ी निगरानी टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल टनकपुर-खटीमा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-टैक्सी की भिड़ंत में चालक की मौत; दंपति घायल अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार अतीत का प्रतिशोध नहीं लिया जा सकता, उसे केवल समझा जा सकता है’: शशि रंजन कुमार