हल्द्वानी – सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Haldwani News: सड़क दुर्घटना में में घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी थी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक मिलक रामपुर निवासी राजबीर सिंह बीती 15 जून को अपनी पत्नी के साथ बाइक संख्या यूके04पी-6835 पर सवार होकर लालकुआं की तरफ जा रहा था। तभी तीनपानी के पास वह सड़क किनारे बाइक रोक कर मोबाइल पर बात कर रहा था कि अनियंत्रित गति से आ रही बाइक संख्या यूके04एच-6284 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इससे राजबीर बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर