हल्द्वानी – शनि बाजार नाले में बहे किशोर का शव पांचवें दिन यहां से बरामद
Haldwani News: शनि बाजार नाले में बहे किशोर का शव पांचवें दिन बरामद कर लिया गया है। बनभूलपुरा क्षेत्र के शनि बाजार नाले में 31 जुलाई के शाम को दुकान से समान लेने गए एक 8 वर्षीय बच्चे रिजवान के बहने की सूचना मिली थी, बच्चे के बहने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन पुलिस एसडीआरएफ के साथ बच्चे की तलाश में लगी थी, आखिरकार इंदिरा नगर के पास बरसाती नाले में बहे बच्चे का शव आज चार दिन बाद मिल गया है। बच्चे का शव मोटाहल्दू सूखी भगवानपुर के नहर में मिला है। 8 वर्षीय बच्चा इंदिरा नगर के बरसाती नाले में बह गया था।
जिसकी खोजबीन में थाना बनभूलपुरा पुलिस स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही थी। SDRF और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आज बच्चे का शव बरामद किया है, प्रशासन द्वारा आपदा मद से नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी,फिलहाल मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार थाना प्रभारी नीरज भाकुनी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक