हल्द्वानी: नहर में मिला नवजात का शव , जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News- नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है , यहां मोतीनगर क्षेत्र स्थित जमरानी नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस हृदयविदारक घटना ने समाज की संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। नहर में तैरता शव देख ग्रामीणों की रूह कांप उठी और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नहर से नवजात का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक नवजात बालिका बताई जा रही है।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं न केवल कानून, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करती हैं। जिस ममता को जीवन का आधार कहा जाता है, उसी ममता का इस तरह कलंकित होना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
इधर पुलिस ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में नहर में फेंका। पुलिस का कहना है कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


