उत्तराखंड- सीएम धामी ने किए श्री तिरुपति बालाजी के दर्शन , प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर में पूजा- अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री वेंकटेश्वर प्रभु से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति एवं कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर पहुंचे. जहां सीएम धामी ने श्री वेंकटेश्वर प्रभु के दर्शन किए।
सीएम धामी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की. इस दौरान सीएम धामी ने देश और प्रदेश की सुख समृद्दि की कामना की. सीएम धामी ने कहा कि भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


