Uttarakhand Crime: युवक की हत्या से हड़कंप , मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की बारीकी से जांच में जुटी है पुलिस

Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत मसूरी से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है यहां मसूरी में भट्टा गांव के पास स्थित एक होम स्टे में एक युवक की हत्या की घटना से हड़कंप मच गया।आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपाया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान हैं। कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं। मृतक की पहचान कपिल चौधरी(24) पुत्र सत्या कुमार निवासी आदर्श नगर, रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। बताया कि एक लड़का और एक लड़की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। किसी धारधार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है। सीओ ने बताया आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
होटल संचालक के मुताबिक 09 सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे। उसमें से एक युवती भी थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


