Uttarakhand Crime: पिज्जा में नशा मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां ट्रैक्टर चालक ने युवती को पिज्जा में नशा खिलाकर हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है युवती लोगों के घरों में कामकाज करती है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड में अब आपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल, लोगों के घरों में कामकाज करने वाली एक युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी बेटी लोगों के घरों में कामकाज करती है। रविवार रात करीब 10 बजे वह किसी के घर में काम करके लौट रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक रामबाबू निवासी नेहरू कॉलोनी उसे बहला फुसलाकर पिज्जा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
पिज्जा में खिलाया नशीला पदार्थ
आरोपित ने पिज्जा में उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर सारी घटना उन्हें बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें