Uttarakhand Crime : दो नाबालिग सगी बहनों को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
Dehradun News : दो नाबालिग बहनों को सहस्रधारा के होटल में ले जाकर दो आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी युवक मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि चमोली जिला निवासी दो सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ साल पूर्व मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी बहन की उम्र 16 वर्ष है। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी से कुछ दिन पहले 21 वर्षीय अहतसाम निवासी आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी की बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, जिला सहारनपुर का परिचय कराया। आरोप है कि उसने 16 वर्षीय किशोरी को भी प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों आरोपी मिले और दोनों पीड़िताओं को रविवार शाम सहस्रधारा घुमाने ले गए। आरोप है कि सहस्रधारा में हेरिटेज होटल में कमरा लिया और रात को वहां ठहरे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। दोनों बहनें घर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर राजपुर थाना पुलिस ने सहस्रधारा स्थित हेरिटेज होटल से दोनों बहनों को बरामद किया।
एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों बहनों के साथ मिले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके बयान के आधार पर दोनों पर दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दोनों नाबालिग बहनों को मेडिकल कराया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील