Uttarakhand: यहां नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत
- एसडीआरएफ ने देर रात चलाया सर्च एंड रेस्क्यू अभियान
देहरादून। गुलरघाटी में डूबे दो किशोर, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात चलाया सर्च ऑपरेशन बच्चों के शव बरामद।
नदी में नहाने गए 4 बच्चों में से 2 बच्चों की डूबकर दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया देर रात तक चलाए गए सर्च अभियान के बाद दो बच्चों की लाश एसडीआरएफ के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जाता है कि 4 बच्चे बीते रोज नहाने गए थे तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक देर रात जनपद नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा सूचित कराया गया कि हर्रावाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत नकरौंदा जीरो पॉइंट के पास 04 बच्चे दोपहर में स्नान हेतु रवाना हुई थे। जिसमें से मात्र 02 बच्चे ही वापस आए है। मौके पर रवाना होने पर चीता पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष 02 बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले हैं। आशंका है कि दोनों बच्चे नदी में डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम को तत्काल कॉन्स्टेबल दरमान सिंह के नेतृत्व में मय उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंच टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया।डीप डाइवर मातबर को गहन सर्चिंग हेतु पानी की गहराई में भेजा गया। देर रात होने के कारण टीम को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थी। परन्तु तमाम मुश्किलातों को दरकिनार कर एसडीआरएफ के डीप ड्राइवर मातवर द्वारा दोनों बच्चों के शव को गहराई से बरामद कर बाहर निकाला गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर के उन्हें मोर्चरी में भिजवा दिया है इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक—
प्रिंस कठैत पुत्र अतुल सिंह कठैत निवासी लेन नंबर 04 सैनिक कॉलोनी बालावाला देहरादून।
02. शुभम असवाल पुत्र श्री M.S असवाल निवासी लेन नंबर 04 सैनिक कॉलोनी बालावाला देहरादून।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


