देहरादून- सूचना भवन में किया गया कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
सूचना भवन में किया गया स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन
देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा सोमवार को रिंग रोड स्थित सूचना भवन निदेशालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड बूस्टर डोज वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन कैम्प का निरीक्षण कर कैम्प में मौजूद पत्रकारों से मुलाक़ात की। महानिदेशक ने वैक्सीनेशन कैंप में मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना भवन में आयोजित कैम्प में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 372 डोज़ लगाई गई, जिसमें पत्रकार, सूचना विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिजनों का टीकाकरण किया गया।
इस दौरान अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थाधिकारी रामपाल रावत समेत स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रीमती गुड्डी मटूड़ा, पुनीता सिंह, आरती रावत, सेवक राम, सौरभ कुमार, उमेश शीर्षवाल मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


