Uttarakhand : यहां दर्दनाक हादसे में युवक की मौत , कोहरे के चलते शव के ऊपर से गुजर गए कई वाहन
घटना से मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।
Udham Singh Nagar News : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत नानकमत्ता में रविवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। घर से लोहड़ी मांगने निकला युवक साथियों से बिछड़ कर हाईवे पर पहुंच गया। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घने कोहरे के चलते हाईवे पर पड़े युवक के शव के ऊपर से अनेक वाहन गुजरते रहे। जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।
रविवार सुबह तड़के पुलिस को 112 नंबर पर हाईवे पर पिपलिया पिस्तोर के समीप सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। दरोगा अशोक कांडपाल व सिपाही अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचे। दुर्घटना स्थल पर क्षत विक्षत मानव शरीर के अंग पड़े हुए थे। पुलिस ने आस- पास गांव के लोगों से युवक की शिनाख्त का प्रयास किया।
सूचना मिलने पर खमरिया निवासी टीका सिंह ने मृतक कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अपने पुत्र बबलू सिंह (22 के रूप में की। उन्होंने बताया पुलिस कि बबलू मानसिक रूप से कमजोर था। बीती शाम गांव के बच्चों के साथ घर से लोहड़ी मांगने निकला था।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। भाई की मौत की जानकारी मिलते ही बड़े भाई गज्जन सिंह व छोटे भाई कुलदीप सिंह का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


