Uttarakhand News : पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, कुख्यात गैंगस्टर बदमाश के लगी गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में हुआ गैंगस्टर बदमाश घायल
Haridwar News – हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गौकश बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुधवार सुबह थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषगढ़ तिराहे पर अलावलपुर से डेरा कराल जाने वाले मार्ग पर गौकशी की तैयारी चल रही है। जिस पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने टीम के साथ मिलकर घेराबंदी की। टीम ने बदमाशों को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया।
मुठभेड़ की सूचना पर सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मीर आलम (40) निवासी बागोवाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर यूपी बताया। पड़ताल करने पर सामने आया कि मीर आजम कुख्यात गौ तस्कर है और उसके खिलाफ नई मंडी थाना में गौकशी और गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसे मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पता चला कि वह गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा है और लंढौरा क्षेत्र में किराए पर रहकर फरारी काट रहा है। वह पथरी क्षेत्र में गाय तस्करी और गौकशी का धंधा करने की तैयारी में था। बताया जा रहा है पूछताछ में स्थानीय स्तर पर भी गौ तस्करों और उसके मददगारों के कई नाम सामने आए हैं पुलिस उनके बारे में भी जानकारी जुटा रही है जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। वहीं, आरोपी गौ तस्कर के कब्जे से 1 अदद गौ वंशीय पशु , धारदार हथियार और 1 तमंचा 315 बोर समेत 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



धर्म प्रवाह: नवरात्रि में समय माता मंदिर में साधनारत सत्य साधक, 27 मार्च को मां बगलामुखी हवन-यज्ञ