Uttarakhand: यहां सात साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज
Udham Singh Nagar News- देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ यौन हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही है। इसी बीच उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार की रात एक युवक ने रुद्रपुर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सत्यनारायण कॉलोनी निवासी काके की उसकी 7 वर्षीय बहन पर बुरी नजर थी। देर शाम आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर एकांत में खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। बाद में इधर घर में बालिका की खोज बीन होने लगी तो काफी देर बाद डरी सहमी वह वापस लौटी। स्वजनों ने पूछा तो उसने आपबीती बताई। घटना के बारे में सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर सत्यनारायण कॉलोनी भूरारानी निवासी काके के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


