Uttarakhand: यहां खनन माफिया ने किया SDM को कुचलने का प्रयास ,मुकदमा दर्ज
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां खनन माफियाओं ने काशीपुर के उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हमले में एसडीएम बाल बाल बचे। उपजिलाधिकारी के चालक दीपक कुमार ने कोतवाली में इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
चालक दीपक के अनुसार गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे बजे जैतपुर कुण्डेश्वरी रोड़ पर स्कूल के पास खनन की चैंकिंग की जा रही थी तभी कुछ लोग एक गाड़ी से उपजिलाधिकारी की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इसी बीच खनन के कुछ वाहन दिखाई दिये तो चैकिंग के लिए उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह गाड़ी से उतरने लगे। ठीक उसी समय एक क्रेटा गाड़ी जो पहले से थी तो गाड़ी के चालक ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में उपजिलाधिकारी बाल – बाल बच गए। टक्कर मारने के बाद और क्रेटा गाड़ी का चालक वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। लेकिन गाड़ी का नंबर चालक ने नोट कर लिया। गाड़ी का नं0 UK18P-9899 था।
आरोप है कि कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी और राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर चेकिंग को बाधित किया है। जिसकी सूचना चालक ने कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी में दी। तहरीर अनुसार पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तथा साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर