Uttarakhand News: दिवाली के मौके पर धामी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बोनस का तोहफा , देखें आदेश
Dehradun News धामी सरकार ने दिवाली के मौके पर राज्य भर के कर्मचारियों को बोनस की सौगात देने का ऐलान कर दिया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस दे दिया जाएगा। राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश के सवा लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।


इसमें अराजपत्रित कर्मचारियों को साल 2022-23 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर अधिकतम ₹7000 तदर्थ बोनस के लिए स्वीकृत किए गए हैं। आदेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 7000 तक का ही बोनस दिया जाएगा. इसके लिए कर्मचारियों के मौजूदा वेतन के लिहाज से बोनस का निर्धारण होगा। आदेश का लाभ केवल अराजपत्रित कर्मचारियों को ही दिया जाएगा. जिसमें समूह ‘ख’ और ‘ग’ के कर्मचारी शामिल हैं।
इसके अलावा शासन के इस आदेश में उन दैनिक वेतन भोगियों को भी शामिल किया गया है, जो विभिन्न विभागों या निगमों के साथ ही पंचायत में काम कर रहे हैं. इन दैनिक वेतन भोगियों को उनकी मजदूरी के आधार पर बोनस निर्धारित किया जाएगा।
दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस दे दिया जाएगा। राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश के सवा लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सरकार के इस फैसले के बाद से कर्मचारियों में खुशी की लहर है उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में उनका बोनस आ जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


