हल्द्वानी- नशा मुक्ति केंद्र की खिड़की तोड़कर 19 नशेड़ी फरार
- जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: हल्द्वानी के एक नशा मुक्ति केंद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां कमलुवागांजा क्षेत्र में संचालित साईं नशामुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 19 युवक खिड़की तोड़कर फरार हो गए। नशामुक्ति केंद्र से भागने से पहले युवकों ने वहां पर जमकर उत्पात भी मचाया। केंद्र संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फरार हुए युवकों में चार पर मुकदमे भी दर्ज हैं।
घटनाक्रम के मुताबिक कमलुवागांजा क्षेत्र में साईं नशामुक्ति केंद्र संचालित हो रहा है। वर्तमान में केंद्र में 39 नशेड़ी युवक अपना उपचार करा रहे हैं। बीती केंद्र में कई युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था जिसके बाद 19 युवक खिड़की तोड़कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है इन युवकों ने स्टोर कीपर को स्टोर रूम से बाहर खींचा और उसके बाद सिलेंडर और कुर्सी आदि की मदद से स्टोर रूम की खिड़की तोड़ फरार हो गए। नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ 19 युवकों के फरार होने से अफरार-तफरी मच गई।
केंद्र संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र से जो युवक फरार हुए हैं उनमें नैनीताल जिले के साथ ही बाहरी राज्यों के युवक भी भर्ती हैं। फरार 19 युवकों में से 4 युवकों खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


