Uttarakhand Crime: शादी तय होने के बाद युवती से किया दुष्कर्म ,केस दर्ज
- पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज से शादी तय होने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म और परिजनों द्वारा दहेज मांगने का मामला सामने आया है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सितारगंज क्षेत्र की एक युवती ने विजय सिंह निवासी ग्राम सिसौना पर शादी तय होने के बाद अवैध सम्बंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने दर्ज कराये मुकदमे में आरोप लगाया कि शादी की सारी तैयारी होने के बाद विजय व परिजनों ने और दहेज की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर गाली गलौज कर रिश्ता तोड़ दिया है। पुलिस ने दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अनुसार उसका विवाह विजय सिंह भैसोड़ा के साथ एक जून को होना तय हुआ था।
युवती ने पुलिस को बताया कि विजय सिंह के परिजनों ने अपने बेटे को केंद्रीय पुलिस सेवा में सेवारत बताया। शादी के कार्ड छपकर बंट जाने के बाद एवं अन्य सामान खरीद करने के बाद विजय सिंह व उसकी मां दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। युवती ने विजय पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि 95 हजार के जेवर, व एक लाख की नगदी दी। तीन लाख की और डिमांड पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़कर चले गये।
एसएसआई योगेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव