Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने दुग्ध संघों के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने दुग्ध संघों के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Mohan Chandra Joshi February 25, 2024
ख़बर शेयर करें -

दुग्ध उत्पादन में उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाना हमारा लक्ष्य।

नव नियुक्त पदाधिकारी दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों की समृद्धि का लें संकल्प – मुख्यमंत्री

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 7 जनपदों अल्मोडा, चम्पावत, पिथौरागढ, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली एवं पौड़ी के दुग्ध उत्पादन समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी मिलकर उत्तराखंड में न सिर्फ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे बल्कि हमारे प्रदेश के गांवों में रहने वाले किसानों और दुग्ध उत्पादकों की समृद्धि भी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और पशुपालकों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिये संकल्पित हैं। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार भी किसानों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों से दूध खरीदने, गोवर्धन योजना के तहत गोबर की खरीद करने अथवा पशुपालन से जुड़े नवाचार को सुदूर अंतिम छोर पर रहने वाले किसानों एवं पशुपालकों तक पहुंचाने का कार्य हो, उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन द्वारा इसमें सराहनीय प्रयास किये जा रहे है। इसी का प्रतिफल है कि उत्तराखंड दुग्ध उत्पादन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह हमारे किसानों को समृद्ध, सशक्त और आत्म निभगर बनाने को भी सार्थक प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे मेहनती पशुपालकों एवं किसानों की मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि प्रदेश में जहां वर्ष 2020-21 में रोजाना लगभग एक लाख नब्बे हजार लीटर दूध का उत्पादन होता था, वहीं वर्ष 2023-24 में रोजाना लगभग दो लाख अट्ठारह हजार लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन हो रहा है यह एक सकारात्मक बढ़ोत्तरी है। अब यदि अगर हम नए नजरिए से नवाचारों पर काम करें तो इस बढ़ोत्तरी के रेशियो को और भी अधिक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नैनीताल जिला सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन कर रहा है अब इस पर भी शोध होना चाहिए कि आखिर नैनीताल के किसान और दुग्ध उत्पादक ऐसा क्या कर रहे हैं जिससे उनका उत्पादन अधिक है। वो किस नस्ल की गाय भैंस पाल रहे हैं, उन्हें किस तरह का चारा दे रहे हैं और किस माहौल में रख रहे हैं, उसे समझ कर अगर उसे अन्य जिलों, जहां की दुग्ध उत्पादन क्षमता कम है वहां के किसानों को भी समझाया जाए तो निश्चित तौर पर वहां भी दुग्ध उत्पादन में वृद्धि देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गायों की नस्ल सुधारने की दिशा में भी सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में चंपावत में पशु फार्म की स्थापना इसी दृष्टिकोण के साथ की है कि दुधारू पशुओं की नस्ल में सुधार हो और प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़े। हमारी देशी नस्ल ‘बद्री गाय’ जिसके दूध देने की क्षमता काफी कम हो गई थी उसकी नस्ल में सुधार करने के बाद बद्री गाय के दूध देने की क्षमता में दोगुनी वृद्धि हुई है। यही नहीं आंकड़ें बताते हैं कि राज्य के लगभग 8.5 लाख किसान परिवार पशुपालन से जुड़े हैं, जिनकी आजीविका गाय व भैंस के पालन से चलती है। इसके अलावा दो लाख परिवार छोटे पशु जैसे भेड़, बकरी आदि का व्यवसाय कर रहे हैं। अब हमें इन 10 लाख परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित करनी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर ध्यान के साथ ही पशुपालन से जुड़े परिवारों की समृद्धि और पशुओं को अच्छा स्वास्थ्य मिले इस दिशा में भी कार्य कर रही है। जब कोई पशु बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाने की स्थिति में पशुपालकों पर काफी खर्च बढ़ जाता है इसलिए 108 की तर्ज पर पशु पालन विभाग के तहत पशुओं की एम्बुलेंस की भी शुरूआत की गई, अब तक चार हजार से ज्यादा कॉल्स इस सेवा के माध्यम से प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे चिन्तन में सदैव किसान एवं पशुपालक आदि रहे है। दुग्ध उत्पादन में हमें अग्रणी राज्य बनाना है। इसके लिए हम सबको प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड हम सबका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है हम इस दिशा में प्रयासरत रहते हुए सशक्त उत्तराखण्ड का संदेश देश व दुनिया तक पहुंचाने के लिये प्रयत्नशील है। इस दिशा में देवभूमि के स्वरूप को बनाये रखने के लिये प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की गई है। यही नहीं सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का संदेश भी दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको अपने सामूहिक प्रयासों से विकास के मानदण्डों पर चलकर हर चुनौती का समाना कर आगे बढना है, तभी हम अपने संकल्पों को सिद्धि में बदलने में भी सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हम सबके विचारों से मिलने वाला अमृत निश्चित रूप से राज्य के साथ सभी के लिये कल्याणकारी होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में पशुपालकों एवं पशुओं की दोनों की बेहतरी की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी आगे भी प्रदेश के पशुपालकों की समृद्धि सुनिश्चित करते हुए प्रदेश की समृद्धि हेतु संकल्पित होकर मजबूती से काम करते रहेंगे।

चार धाम यात्रा मार्गों पर की जायेगी आंचल कैफे की शुरूआत- दुग्ध विकास मंत्री

इस अवसर पर पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुग्ध उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिये उन्हें दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की पेंडेंसी के प्रकरण को सुलझाने के साथ ही उन्हें एडवांस धनराशि भी दी है। उन्होंने कहा कि पहले दूध के मूल्य में औसत वृद्धि सवा रुपये होती थी लेकिन अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पशुपालकों को फायदा पहुंचाने के लिये उसमें 8 से 10 रुपये की वृद्धि की गयी। प्रदेश में पहली बार 50 प्रतिशत की सब्सिडी भूसे पर दी गयी। साइलेज के लिये भी सब्सिडी 25 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 75 प्रतिशत की गई जो कि डीबीटी के माध्यम से शीघ्र मिल जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि हमने बिचौलियों को खत्म कर सीधे किसानों से भूसा खरीदा, उन्होंने कहा कि 650 से 850 रूपये तक में 800 मीट्रिक टन भूसा सीधे किसानों से खरीदा गया जिससे किसानों को उचित दाम मिला और पशुपालकों को सशक्त करने की दिशा में हमारे विभाग ने बहुत बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि सरकार जो भी प्रोक्योरमेंट करे वह सीधे किसानों से हो, किसानों को लाभ पहुचाना हमारा ध्येय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अंतर्गत प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने मार्केटिंग व ब्रांडिंग की कार्ययोजना पर कार्य किया है। अब फेडरेशन का टर्नओवर 33 करोड़ से बढ़कर 65 करोड़ हो गया है। उत्पादकों को और लाभ पहुंचाने के लिये चार धाम यात्रा मार्गों पर आंचल कैफे की शुरूआत की जायेगी जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में आंचल का शहद भी लांच किया जायेगा।

पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी नव निर्वचित सदस्यों एवं अध्यक्षों को शुभकामना देते हुए कहा कि कि प्रदेश के किसानों, डेरी फेडरेशन, पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों को लाभ पहुंचाने और उन्हें आत्म निर्भर करने की दिशा में कार्य करने का दायित्व उनके ऊपर है। मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारे किसान खुशहाल होंगे और आंचल ब्रांड आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर यूसीडीएफ के प्रशासक मुकेश बोरा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने दुग्ध संघों के निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित करते हुए प्रशासनिक अधिकारी और मौके पर मौजूद मेला मजिस्ट्रेट माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीतल पेय भंडारा आयोजित
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीतल पेय भंडारा आयोजित

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, देहरादून में भव्य स्वागत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, देहरादून में भव्य स्वागत

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
रुद्रप्रयाग में मौसम अलर्ट के बीच प्रशासन की सतर्कता। रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
हरिद्वार के चित्रकूट घाट पर गंगा में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य करती एनडीआरएफ और शोकाकुल परिजन। उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
पेंशनर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन करते हुए। उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट और उनके परिवार से मुलाकात करते हुए। देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: हेम भट्ट प्रकरण पर सीएम धामी गंभीर, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को शीतल पेय वितरित करते हुए प्रशासनिक अधिकारी और मौके पर मौजूद मेला मजिस्ट्रेट माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीतल पेय भंडारा आयोजित
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीतल पेय भंडारा आयोजित

  • जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, देहरादून में भव्य स्वागत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, देहरादून में भव्य स्वागत

  • रुद्रप्रयाग में मौसम अलर्ट के बीच प्रशासन की सतर्कता। रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क

  • हरिद्वार के चित्रकूट घाट पर गंगा में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य करती एनडीआरएफ और शोकाकुल परिजन। उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम

  • पेंशनर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन करते हुए। उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (434)
  • अल्मोड़ा (600)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,220)
  • उधमसिंह नगर (1,271)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (940)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (596)
  • देहरादून (10,593)
  • नैनीताल (6,257)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (997)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,113)
  • रुद्रप्रयाग (697)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीतल पेय भंडारा आयोजित माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शीतल पेय भंडारा आयोजित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, देहरादून में भव्य स्वागत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, देहरादून में भव्य स्वागत रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, प्रशासन सतर्क उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम उत्तराखंड: परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा 19 वर्षीय युवक पलभर में लहरों में समाया, दर्दनाक हादसे से पसरा मातम उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान उत्तराखंड: पेंशनरों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री धामी की पहल से जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन पूरी तरह डिजिटल और आसान