Uttarakhand news : धामी कैबिनेट बैठक इस दिन तय , महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Dehradun News : धामी कैबिनेट की बैठक को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि सत्र खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धामी मंत्रिमण्डल की बैठक दिनांक 04 मार्च, 2024 को प्रस्तावित की गई है। ये बैठक 10:30 बजे पूर्वाह्न राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’(पंचम तल), देहरादून में होगी।
अधिकारियों को बैठक की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मार्च माह की ये पहली कैबिनेट बैठक होगी। Dhami Cabinet Meeting , Uttarakhand Cabinet Meeting

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


