Uttarakhand Corona Update: संक्रमण में आई कमी , मौत का सिलसिला बरकरार- पढ़िए ताजा हेल्थ बुलेटिन
- Uttarakhand Corona Health Bulletin–30-01-2022
देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 1200 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।
सोमवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 1200 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 2499 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 04.40 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 368 ,हरिद्वार से 160 , नैनीताल जिले से 210, उधमसिंह नगर से 211 , पौडी से 34, टिहरी से 10 , चंपावत से 67, पिथौरागढ़ से 07, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर से 17, चमोली से 11 , रुद्रप्रयाग से 35, उत्तरकाशी से 45 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 76301 मरीजों में से 44391 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 2656 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,128 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 29428 है। इधर रिकवरी रेट 58.18 प्रतिशत पहुंच गया है।

- इसे भी पढ़ें—-
देश में पिछले 24 घंटे में आए 209,918 नए मामले , 959 लोगों की गई जान
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 209,918 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कल यानी 30 जनवरी 2022 को 234,281 मामले सामने आए थे।
पिछले 24 घंटे में 959 लोगों की जान गई है जबकि 262,628 लोग इस बीमारी से ठीक हुए है। वहीं यदि दैनिक पॉजिटिविटी दर की बात की जाए तो वो 15.77 फीसदी पर पहुंच गई है।
जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 4,13,02,440 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 495,050 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 3,89,76,122 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


