Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Corona: डेल्टा से भी खतरनाक है कोरोना का नया वैरिएंट , WHO ने जारी किया अलर्ट
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

Corona: डेल्टा से भी खतरनाक है कोरोना का नया वैरिएंट , WHO ने जारी किया अलर्ट

Mohan Chandra Joshi November 27, 2021
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक सलाहकार समिति ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आए कोरोना वाइरस के नए वेरिएंट को ‘बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक प्रकार’ करार दिया है और ग्रीक वर्णमाला के तहत इसे ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से की गई यह घोषणा पिछले कुछ महीनों में वायरस के नए प्रकार की कैटिगरी में पहली बार की गई है। इसी कैटिगरी में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को भी रखा गया था जिसका प्रसार दुनियाभर में हुआ था और भारत में भी दूसरी लहर के लिए इसे जिम्मेदार बताया गया।
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस इवोल्यूशन पर तकनीकी सलाहकार समूह की एक आपातकालीन बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, ”कोविड -19 महामारी विज्ञान में एक हानिकारक परिवर्तन का संकेत प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर, टीएजी-वीई ने डब्ल्यूएचओ को सलाह दी है कि इस संस्करण को चिंता के प्रकार (वीओसी) के रूप में नामित किया जाना चाहिए और डब्ल्यूएचओ ने बी.1.1529 को इस रूप में नामित किया है। इस वीओसी का नाम ‘ओमीक्रॉन’ है।
वर्तमान र्सास-कोव-2 पीसीआर डायग्नोस्टिक टूल कोरोना के इस नए प्रकार का पता लगाने में सक्षम है। बयान में कहा गया, ”कई प्रयोगशालाओं ने संकेत दिया है कि एक व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले पीसीआर परीक्षण के लिए, तीन लक्ष्यों में से एक का पता नहीं चला है (इसे एस जीन ड्रॉपआउट या एस जीन लक्ष्य विफलता कहा जाता है) और इसलिए इस परीक्षण को इस प्रकार के लिए मार्कर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कई देशों ने लगाया ट्रैवल बैन
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया सतर्क हो गई है। कुछ देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने कोविड-19 के वैरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। कनाडा ने भी घोषणा की कि उसने उन विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा की है। सरकार के मंत्रियों ने यह भी कहा कि पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा करने वाले सभी कनाडाई नागरिकों की जांच भी अनिवार्य होगी। पिछले 14 दिन में कनाडा आने वाले लोगों को भी पृथक-वास में रहने और कोविड संक्रमण की जांच कराने को कहा गया है।
फ्रांस ने दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र से आने वाली सभी उड़ानों को 48 घंटे के लिए निलंबित कर दिया। इटली ने पिछले 14 दिनों में इन दक्षिणी देशों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। नीदरलैंड और चेक गणराज्य इसी तरह के उपायों की योजना बना रहे हैं।

डेल्टा से भी खतरनाक है यह वैरिएंट

कोरोना के नये वैरिएंट B.1.1.529 ने चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि यह वैरिएंट काफी खतरनाक बताया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए हैं। इसको लेकर जानकारी मिली है कि वायरस का यह स्वरूप उन लोगों में भी मिला है जो पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है। यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में कहा, “वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसके लिए अधिक जांच और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

अलर्ट जारी–

भारत में भी नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वो दूसरे देशों से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर सघन जांच करें. खासकर द. अफ्रीका, हॉन्ग-कॉन्ग और बोत्सवाना से सीधे आने वाले या उधर से गुजरने वालों की कड़ी स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Corona: डेल्टा से भी खतरनाक है कोरोना का नया वैरिएंट Latest News Uttarakhand Morning post.com WHO ने जारी किया अलर्ट

Related Stories

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
17 से 23 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 17 से 23 अगस्त का सप्ताह, जानें शुभ अंक और शुभ रंग

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
लालकुआं रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेन की फाइल फोटो Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan-Sabarmati Special Train: 2 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी हुआ टाइम टेबल; राजस्थान-गुजरात सफर आसान

Mohan Chandra Joshi August 12, 2026
10 से 16 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 10-16 August 2026: ग्रहों की बदलेगी चाल, किस राशि के खुलेंगे सफलता के द्वार? जानिए पूरा राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 10-16 August 2026: ग्रहों की बदलेगी चाल, किस राशि के खुलेंगे सफलता के द्वार? जानिए पूरा राशिफल

Mohan Chandra Joshi August 10, 2026
अल्मोड़ा में ट्रायल के दौरान उड़ता इलेक्ट्रिक वाहन Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मंगलौर नहर पुल के पास महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका

  • मायापुर-पीपलकोटी निर्माणाधीन टनल में रेस्क्यू अभियान के दौरान राहत एवं बचाव टीमों की कार्रवाई Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

  • पौड़ी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव अभियान का प्रतीकात्मक दृश्य Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,169)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,473)
  • खेल (359)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (706)
  • देहरादून (11,080)
  • नैनीताल (6,466)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (312)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,148)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर-पीपलकोटी टनल में सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद; मृतक 10, रेस्क्यू अभियान पूरा Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश Nainital News: मॉल रोड पुनर्निर्माण पर DM सख्त, गुणवत्ता और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश Dehradun News: जिला अस्पतालों को NABH मान्यता और 24×7 डायलिसिस पर जोर, मुख्य सचिव के बड़े निर्देश Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी